
उत्तर प्रदेश में अमरोहा के बसपा से निलंबित सांसद दानिश अली ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है. चुनाव से ठीक पहले जम्मू कश्मीर के मुखर नेताओं में शामिल पूर्व सांसद लाल सिंह का कांग्रेस में शामिल होना भी पार्टी के लिए सूबे में बड़ी कामयाबी मानी जा रही है. जबकि झारखंड के भाजपा विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने कांग्रेस में शामिल होकर लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को मजबूत करने की कसम खायी.

हैदराबाद से तेलंगाना ब्यूरो चीफ देहाती विश्वनाथ की यह खास रिपोर्ट.
नई दिल्ली/ हैदराबाद, 20 मार्च, 2024. लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा से पहले अपने नेताओं के पाला बदलने की चुनौती से रूबरू होती रही कांग्रेस बुधवार को न केवल इसे थामती नजर आई, बल्कि बिहार से लेकर उत्तर प्रदेश और जम्मू कश्मीर और झारखंड के भाजपा समेत कई अन्य दलों के नेताओं को पार्टी में शामिल कर इस रुख को बदलने की पहल शुरू की. बिहार से पांच बार के लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने कांग्रेस का दामन थामते हुए अपनी पार्टी जन अधिकार पार्टी का कांग्रेस में विलय कर लिया.

कांग्रेस मुख्यालय में दिखा बदला बदला नजारा
उत्तर प्रदेश में अमरोहा के बसपा
से निलंबित सांसद दानिश अली ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है . चुनाव से ठीक पहले जम्मू कश्मीर के मुखर नेताओं में शामिल पूर्व सांसद लाल सिंह का कांग्रेस में शामिल होना भी पार्टी के लिए सूबे में बड़ी कामयाबी मानी जा रही है. जबकि झारखंड के भाजपा विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने कांग्रेस में शामिल होकर लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को मजबूत करने की कसम खाई. कांग्रेस मुख्यालय में बुधवार का नजारा लंबे अरसे के बाद बदला — बदला दिखा, जब भाजपा और अन्य दलों से आकर कांग्रेस में शामिल होने की लाइन लगी रही और इस सिलसिले की शुरुआत झारखंड से भाजपा के विधायक जयप्रकाश भाई पटेल से हुई.