
बिहार में इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर अभी भी बैठकों का दौर जारी है. उधर, राजद सुप्रीमो लालू यादव के सिंबल बांटने के क्रम में अब पूर्णिया सीट पर पेंच फंसता दिख रहा है. यहां कांग्रेस के पप्पू यादव और राजद की ओर से बीमा भारती के चुनाव में उतरने के दावे से सियासी अटकलें तेज हो गई है.
हैदराबाद से राजनीतिक संवाददाता देहाती विश्वनाथ की यह विशेष रिपोर्ट.
नई दिल्ली/पटना/हैदराबाद, 27 मार्च, 2024. बिहार में लोकसभा चुनाव से पहले ‘ इंडिया गठबंधन’ में सीट बंटवारे को लेकर पेंच फंसता दिख रहा है. खासतौर पर पूर्णिया सेट की चर्चा सियासी गलियारों में जोरों पर है. हालांकि, कांग्रेस का कहना है कि ऑल इज वेल. दरअसल, बुधवार को यानी आज दिल्ली में सीट बंटवारे को लेकर हुई बैठक के बाद बिहार कांग्रेस प्रमुख अखिलेश प्रसाद सिंह ने मीडिया से बात की . इस दौरान उन्होंने कहा कि जब यह ( सीट बंटवारा )होगा, मैं आपको बता ऊंगा. सब ठीक है. बैठक की संभावना है. यह पूर्णिया सीट है. तय होगा तेजस्वी ने कह दिया है. सीट बंटवारे पर बैठक हो सकती है. बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने सीट बंटवारे पर मीडिया से कहा कि अभी कोई इस तरह का नहीं हुआ है, जब होगा तो मैं खुद ही आपको बता दूंगा. ठीक है सब कुछ,ऑल इज वेल. बैठक और घोषणा होने के सवाल पर सिंह ने कहा कि बैठक हो सकती है. क्या मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पर बैठक हो सकती है ? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि कहां हो सकती है, यह नहीं कर सकते. परंतु बैठक हो सकती है.
पप्पू यादव या फिर बीमा भारती में कौन उतरेगा मैदान में ?
पूर्णिया सीट पर पेंच फंसे होने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि लास्ट मिनट में जो यह रहता है, यह पूर्णिया या कहीं और का नहीं है. हो जाएगा . तेजस्वी ने खुद ही बोल दिया है बता दें कि पूर्णिया सीट पर कांग्रेस पप्पू यादव को चुनाव में उतारना चाहती है. वहीं, चर्चा है कि जदयू छोड़कर राजद में आई बीमा भारती ने पूर्णिया सीट पर राजद की ओर से सिंबल मिलने का बुधवार को दावा किया .
नामांकन के सवाल पर भड़क उठे अखिलेश सिंह
बिहार में पहले चरण के नामांकन का 28 मार्च गुरुवार आखिरी दिन होने के सवाल पर अखिलेश सिंह कुछ भड़क गए . उन्होंने कहा कि आपके पास जितने सवाल हैं, उसमें हर चीज का जवाब देना थोड़े ही है.
बीमा भारती ने ठोका दावा
इधर, बीमा भारती ने भी अपने फेसबुक हैंडल पर एक पोस्ट साझा करके पूर्णिया सीट से चुनाव लड़ने का दावा किया है. बीमा भारती ने अपनी और राजद सुप्रीमो लाल यादव की एक फोटो भी साझा की है. बीमा ने दावा किया है कि राजद ने उन्हें पूर्णिया सीट से चुनाव लड़ने के लिए सिंबल दे दिया है. ऐसे में पप्पू यादव का क्या होगा, यह अभी भविष्य की गर्त में है .