हैदराबाद से राजनीतिक संवाददाता देहाती विश्वनाथ की यह रिपोर्ट.
हैदराबाद, 31 मार्च, 2024. तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री और भारत राष्ट्र समिति के अध्यक्ष के चंद्रशेखर राव कृषि क्षेत्रों का निरीक्षण करने के लिए रविवार को सूर्यापेट जा रहे थे तभी चुनाव अधिकारियों ने चुनावी ड्यूटी के तहत उस वाहन की तलाशी ली जिसमें तेलंगाना के पूर्व सीएम यात्रा कर रहे थे. बीआरएस अध्यक्ष के चंद्रशेखर राव बस में सवार होकर राज्य के सूर्यापेट जिले की ओर जा रहे थे. दरअसल, तेलंगाना में लोकसभा चुनाव के लिए 13 में को मतदान होना है, जिसके लिए वर्तमान में आदर्श आचार संहिता लागू है . भारत राष्ट्र समिति सूत्रों के मुताबिक के चंद्रशेखर राव अपने दौरे के तहत कृषि क्षेत्रों का निरीक्षण करने के लिए सूर्यापेट जा रहे थे. यह कृषि क्षेत्र कथित तौर पर सूखे जैसी स्थिति का सामना कर रहे हैं. सूत्र बताते हैं कि जिले के एडुलापर्रे टांडा चेक पोस्ट पर वाहन की जांच की गई. पार्टी सूत्रों ने बताया कि के चंद्रशेखर राव किसानों के सामने पैदा हुए सूखे जैसे हालात के मद्देनजर पुण्य विश्वास पैदा करने के लिए उनसे बातचीत कर रहे थे.