
हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की विशेष रिपोर्ट
लैंड फॉर जॉब केस में राबड़ी देवी और तेज प्रताप यादव से बीते कल ईडी ने पूछताछ की थी और आज बुधवार को लालू यादव से भी तीखे सवाल पूछे गए हैं
पटना/ हैदराबाद, 19 मार्च, 2025. पूर्व रेल मंत्री और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से आज बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी ) ने लैंड फॉर जॉब केस में करीब 4 घंटे तक पूछताछ की. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईडी के अधिकारियों ने लालू प्रसाद यादव से एक के बाद एक कई तीखे सवाल पूछे हैं. ईडी ने अलग-अलग पदों पर हुई भर्तियों और उनके लालू के परिजनों से संबंधों को लेकर भी सवाल उठाए हैं . ईडी के अधिकारियों ने लालू प्रसाद यादव से पूछा कि किशुन देव रॉय ने अपनी जमीन 3हजार वर्ग फीट महज 3 लाख 75 हजार रुपए में राबड़ी देवी को क्यों बेची थी? इसके अलावा ईडी ने राजकुमार सिंह और मिथिलेश कुमार व अजय कुमार से मुलाकात को लेकर भी सवाल पूछे थे.
‘ मिलने के बाद कैसे लगी ग्रुप डी में नौकरी ‘
ईडी ने पूछा कि जब राजकुमार सिंह, मिथिलेश कुमार और अजय कुमार से उनकी मुलाकात हुई, उसके बाद ही कैसे उन तीनों को मध्य रेलवे में ग्रुप डी की नौकरी मिल गई. इसके अलावा महुआबाग निवासी संजय राय ने भी क्यों अपनी 337 5 वर्ग फीट जमीन, राबड़ी देवी को 3 लाख 75 हजार रुपए में बेची ?
मीसा भारती को ही क्यों बेची गई जमीन ?
ईडी ने लालू प्रसाद यादव से यह भी पूछा कि राबड़ी देवी के नाम जमीन की रजिस्ट्री होने के बाद ही संजय राय और उसके परिवार के दो सदस्यों को नौकरी कैसे मिल गई. इसके अलावा किरण देवी ने अपनी जमीन महज 37 लख रुपए में उनकी बेटी मीसा भारती को क्यों बेची? वहीं, मिलने के बाद केस हजारी राय के भतीजे दिल चंद्र कुमार और प्रेमचंद कुमार की नौकरी वेस्टर्न रेलवे में लग गई ?
4 घंटे तक चली पूछताछ
बता दें कि लालू प्रसाद यादव आज पटना में पूछताछ के नोटिस के चलते ईडी के कार्यालय पहुंचे थे. यहां ईडी के अधिकारियों ने उनसे करीब 4 घंटे तक सवाल पूछे और कुछ तीखे सवाल भी रखे. जबकि 4 घंटे तक चली पूछताछ के बाद लालू प्रसाद यादव दोपहर 3 बजे घर के लिए रवाना हुए. गौरतलब है कि लालू प्रसाद यादव को तलब करने से एक दिन पहले मंगलवार को ईडी ने राबड़ी देवी और तेज प्रताप यादव से भी चार-चार घंटे तक अलग-अलग बिठाकर पूछताछ की थी . ईडी के अधिकारियों ने जमीन के बदले नौकरी मामले से जुड़े सवालों की लिस्ट दोनों के सामने रखी और उनसे जवाब मांगा.