हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की विशेष रिपोर्ट
छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ जारी है. इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन चल रही है . सुकमा एसपी खुद ऑपरेशन को लीड कर रही है. जवानों ने नक्सलियों के बड़े कैडर को घेर लिया है. जानकारी के मुताबिक, इस एनकाउंटर में टॉप नक्सली लीडर जगदीश के भी मारे जाने की खबर है.

सुकमा / हैदराबाद, 29 मार्च, 2025. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सली और सुरक्षा बल के जवानों के बीच मुठभेड़ हो रही है. इस मुठभेड़ में समाचार लिखे जाने तक 16 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं. माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ सुकमा और दंतेवाड़ा जिले के सरहदी क्षेत्र में हो रही है. जानकारी के मुताबिक, माओवादी विरोधी अभियान पर सुरक्षा बल के टीम निकली थी. इससे पहले जवानों ने बीजापुर जिले में 26 वर्दीधारी नक्सलियों का एनकाउंटर किया था .
सर्चिंग पर निकले थे जवान
जवान शनिवार सुबह को सर्चिंग पर निकले थे,जिसके बाद नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी. सुबह 8 बजे से मुठभेड़ हो रही है. जवानों ने नक्सलियों के टॉप लीडर को घेर लिया है . सुकमा डीआरजी और सीआरपीएफ के जवान भी ऑपरेशन में शामिल है . शुरुआती जानकारी है कि सुकमा एसपी खुद इस ऑपरेशन को लीड कर रहे हैं. मुठभेड़ सुकमा जिले के केरलापाल थाना क्षेत्र में हो रही है. + कोर इलाके में घुसे जवान + सुरक्षा बल के जवान कोर इलाके में घुसकर ऑपरेशन कर रहे हैं. जिस इलाके में मुठभेड़ हो रही है उसे नक्सलियों का सबसे सुरक्षित इलाका माना जाता है. अधिकारियों के मुताबिक, अभी मुठभेड़ जारी है और बड़ी संख्या में नक्सलियों के
मारे जाने की संभावना है.
4 जवान भी घायल
इस मुठभेड़ में डीआरजी के 4 जवान भी घायल हुए हैं, लेकिन उनकी हालत सामान्य है और वह खतरे से बाहर हैं . यह मुठभेड़ नक्सल विरोधी अभियान के तहत की गई थी, जिसमें सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है . इस महीने यह जवानों का दूसरा बड़ा ऑपरेशन है. इससे पहले जवानों ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर में 30 नक्सलियों को मार गिराया था . मारे गए नक्सलियों के सिर पर करोड़ों का इनाम था. वहीं, एक जवान भी शहीद हो गया था. टॉप नक्सली लीडर के मारे जाने की खबर+ सुकमा एनकाउंटर में नक्सलियों के टॉप लीडर के मारे जाने की खबर है. मुठभेड़ में डीवीसीएम जगदीश की मारे जाने की सूचना है. मारे गए नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में विस्फोटक सामान और हथियार बरामद हुआ है . जवानों ने मौके से इंसास एसएलआर जैसे ऑटोमेटिक वेपंस भी बरामद किए हैं. मारे गए नक्सलियों की संख्या और बढ़ने की संभावना है.
मारा गया था 25 लाख रुपए का इनामी सुधीर उर्फ सुधाकर
इससे पहले 25 मार्च को सुरक्षा बलों ने 25 लाख रुपए के इनामी माओवादी सुधीर उर्फ़ सुधाकर समेत 3 नक्सलियों को मार गिराया था. मारे गए नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में विस्फोटक और वेपंस बरामद हुआ था.