हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की विशेष रिपोर्ट
हैदराबाद, 5 अप्रैल, 2025. जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता सिराज हुसैन ने एक बयान में कहा है कि मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने तेलंगाना राज्य में चावल सब्सिडी योजना शुरू करके एक इतिहास रच दिया है, जिसे देश के किसी अन्य प्रदेशों में लागू नहीं किया गया है. उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस की सरकारी है जो गरीबों को चावल उपलब्ध कराकर उनका पेट भर रही है. कांग्रेस नेता ने कहा कि एक समय के मुख्यमंत्री रहे एनटी रामाराव ने सबसे पहले गरीबों की भूख मिटाई और भोजन उपलब्ध कराया और उसके बाद मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने तेलंगाना प्रदेश के गरीबों कों सब्सिडी के चावल उपलब्ध कराकर गरीबों को भूख मिटा रहे हैं. सिराज हुसैन ने कहा कि बीआरएस शासन के दौरान अवैध व्यापारियों द्वारा हजारों करोड रुपए का चावल हड़प लिया गया, जिसे लोग नहीं खा पा रहे थे. इसलिए तेलंगाना में कांग्रेस सरकार एक नया विचार लेकर आई एक और जहां सीएम रेवंथ रेड्डी ने गरीबों को पर्याप्त भोजन उपलब्ध कराने के इरादे से चावल सब्सिडी योजना बनाई है, जिससे अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी एवं आने वाले दिनों में गलत तरीके से काम करने वालों का खेल नहीं चलेगा. वहीं, उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि रेवंत रेड्डी सब्सिडी चावल योजना के साथ तेलंगाना के लाखों लोगों के दिलों में सदा के लिए बने रहेंगे. कांग्रेस नेता सिराज हुसैन के मुताबिक, भले ही राज्य सरकार पर हजारों करोड रुपए का अतिरिक्त बोझ है, लेकिन राज्य की कांग्रेस सरकार गरीब लोगों के कल्याण के लिए यह भारी भरकम बोझ को उठा रही है. यही तो कांग्रेस पार्टी की प्रतिबद्धता की प्रमाण है और इससे मिलर्स की अनिमितताओं को भी समाप्त कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि सरकार उन अवैध व्यापारियों पर नकल कसेगी जिन्होंने पीडीएस चावल का अवैध परिवहन करके रकम बनाया है. इसके अलावा, राज्य सरकार महिला संघों को मजबूती देने के लिए चावल मिलें स्थापित करने की योजना बना रही है. जिला कांग्रेस महासचिव सिराज हुसैन ने कहा कि यह योजना बनते ही अवैध रूप से खेलने वालों का खेल समाप्त हो जाएगी. उन्होंने कहा कि पिछली सरकार द्वारा लिए गए कर्ज को चुकाने में मौजूदा कांग्रेस सरकार को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करने के बावजूद वित्तीय अनुशासन बनाए रखने और गरीबों के कल्याण के लिए यह जा रहे कार्य एक मिसाल है. मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी राज्य के सभी वर्गों के कल्याण के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहे हैं. कांग्रेस नेता सिराज हुसैन ने सभी गरीब लोगों से कांग्रेस सरकार को निरंतर समर्थन देने का आग्रह किया है.