राहुल गांधी के बिहार दौरे से पहले लालू यादव से मिले कृष्ण अल्लावरु

बिहार में सियासत गरमाई हुई है . एनडीए ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है, वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक दिवसीय बिहार दौरे पर आज खगड़िया और पटना में है. वे बिहार में तीन कार्यक्रमों में शामिल होंगे. महागठबंधन में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर अब भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है. कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने लालू यादव से मुलाकात की है.

नई दिल्ली/ पटना/ हैदराबाद, 7 अप्रैल, 2025. बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. विधानसभा चुनावों से पहले एनडीए ने जहां नीतीश कुमार को अपना नेता घोषित कर दिया है, वहीं महागठबंधन में नेतृत्व और सीट बंटवारे को लेकर चर्चा जोरों पर है. इस बीच, राहुल गांधी के बिहार दौरे से ठीक पहले कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्ण अल्लावरु ने राजद प्रमुख लालू यादव से मुलाकात की है, जिससे सियासी हलकों में कई अटकलें लगाई जा रही है.

दिल्ली एम्स में हुई लालू यादव से मुलाकात

कृष्णा अल्लावरु ने शनिवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की है. यह बैठक कांग्रेस प्रभारी बनने के बाद लालू प्रसाद यादव से उनकी पहली मुलाकात थी. रविवार को पत्रकारों से बात करते हुए कृष्ण अल्लावरु ने कहा कि राजद सुप्रीमो से उनकी बातचीत हुई है और उन्होंने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली . उन्होंने बताया कि लालू प्रसाद जी की तबीयत में काफी सुधार हुआ है और वे जल्द ही पटना लौट सकते हैं.

राहुल गांधी के बिहार दौरे का शेड्यूल

कांग्रेस नेता ने बताया कि राहुल गांधी सोमवार को बिहार के एक दिवसीय दौरे पर हैं. इस दौरान राहुल गांधी तीन प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं. सबसे पहले वे बेगूसराय में’ पलायन रोको, नौकरी दो’ यात्रा में शामिल हुऐ, इसके बाद पटना में संविधान सम्मेलन को भी संबोधित किया. और अंत में पार्टी नेताओं के साथ मीटिंग करने के बाद मीटिंग करने के बाद दिल्ली रवाना हो गए .

क्या राहुल गांधी की बिहार यात्रा कांग्रेस के लिए फायदेमंद होगी ?

सीट बंटवारे सीएम चेहरे पर चुप्पी

महागठबंधन में सीट बंटवारे या मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर जब सवाल किया गया, तो कृष्णा अल्लावरु ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया. इससे राजनीतिक गलियारों में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि राहुल गांधी और लालू यादव के बीच सीट बंटवारे को लेकर कुछ अहम फैसले लिए जा सकते हैं.

रामनवमी की दी शुभकामनाएं

मीडिया से बातचीत के अंत में कांग्रेस नेता ने बिहार वासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दी और राज्य में धर्मनिरपेक्षता और विकास के मुद्दों पर चुनाव लड़ने का संकेत दिया .