बॉयफ्रेंड के चक्कर में 6 लड़कियों ने युवती को पीटा, रायपुर में चाकू लेकर घर में घुसी
हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह खास रिपोर्ट
बाथरूम से बाल पकड़कर घसीटा, कैश — गोल्ड चेन गायब

रायपुर/ हैदराबाद, 8 अप्रैल, 2025. बॉयफ्रेंड के चक्कर में 6 लड़कियों ने मिलकर एक युवती को दमभर पिटाई कर दी. बताया जा रहा है कि, जब वह बाथरूम में नहा रही थी, तभी लड़कियां धारदार चाकू लेकर घर के अंदर घुसी . बाथरूम के दरवाजे को लात मारकर खोला, फिर बाल पकड़ा और घसीट — घसीटकर पीटा. मामला रायपुर स्थित खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, पीड़िता का नाम रहनुमा है, वह फैशन डिजाइनर हैं . भावना नगर में किराए के मकान में रहती हैं . मारपीट के दौरान घर से कैश व सोने की अंगूठी और चेन गायब है.
बाथरूम से निकाला, बाल पकड़कर घसीटा
पुलिस में दर्ज प्राथमिक्की के मुताबिक, रायपुर में उसकी 6 लड़कियों से सालों से दोस्ती थी . बीते दिनों रहनुमा के पास कोमल नमक युवती का कॉल आया. उसने कहा कि, वह उसके घर आ रही है . इसके बाद रहनुमा बाथरूम में नहाने चली गई . इस दौरान शाम करीब 6 बजे मेन गेट से खटखटाने की आवाज आई. घर में एक दूसरी सहेली भी उस वक्त मौजूद थे, उसने दरवाजा खोला, तभी अलीशा, दिव्या, मंजू, कोमल और रानी घर के अंदर घुस गए. सभी लड़कियां हाथ में चाकू ले रखी थी .
आईफोन तोड़ा और गोल्ड ज्वेलरी गायब कर दी
पीड़िता ने बताया कि, मारपीट के बाद उसके गले में पहनी हुई सोने की चेन गिर गई. इसके अलावा पांच सोने की अंगूठी और घर से करीब 30 हजार कैश भी गायब है. आरोपी लड़कियों ने उसका आईफोन को भी जमीन पर पटक कर तोड़ डाला . रहनुमा ने आरोपी लड़कियों के खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई है.
बॉयफ्रेंड के चक्कर में पिटाई की चर्चा
पुलिस के मुताबिक, यह मारपीट बॉयफ्रेंड के चक्कर में हुई है. लड़कियों का आपस में किसी युवक को लेकर विवाद था. इनमें से एक लड़की का युवक से ब्रेकअप हो चुका है, लेकिन उसके बावजूद युवक की पर्सनल लाइफ में दखलअंदाजी को लेकर विवाद हुआ. हालांकि, विवाद के पीछे की वजह लड़कियों का आपसी मनमुटाव बताया गया है . फिलहाल पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है, ताकि मारपीट की असल वजह का खुलासा हो सके.