यूपी और बिहार में मौसम का रौद्र रूप

बिहार में आई आपदा से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बेहद दुखी है . बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इन घटनाओं में हुई लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है.

पटना/ लखनऊ/ हैदराबाद, 11 अप्रैल, 2025. बिहार और उत्तर प्रदेश पर गुरुवार को आसमान से ऐसा कहर टूटा कि 80 लोगों की जान चली गई . बिहार के कई जिलों में आंधी तूफान के बीच ओले पड़ने और बिजली गिरने से 50 लोगों की मौत हो गई. नालंदा में सबसे ज्यादा 21 लोगों ने जान गंवाई. सीएम नीतीश कुमार ने मारे गए लोगों के परिवारों को चार-चार लाख रुपए मुआवजा देने का आदेश दिया है. इधर उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में गुरुवार को बेमौसम बारिश,ओले गिरने, आंधी आने और आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 36 लोगों की मौत हो गई. आधिकारिक बयान में कहा गया है कि राहत आयुक्त कार्यालय द्वारा जो जानकारी उपलब्ध कराई गई है, उसके मुताबिक, वर्षाजनित घटनाओं में 22 लोगों की मौत हुई और 45 पशु मारे गए वहीं, 15 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं .

बिहार के इन जिलों में आईएमडी का ऑरेंज अलर्ट
आईएमडी ने दरभंगा, पूर्वी चंपारण, अररिया, सुपौल, गया, सीतामढ़ी, शिवहर, नालंदा, नवादा और पटना जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में शुक्रवार और शनिवार को भी भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है. आईएमडीबी ने एक बुलेटिन में कहा, मधुबनी, दरभंगा, नालंदा, किशनगंज, सुपौल, गया, शिवहर, नवादा और पटना के कुछ जगहों पर गरज के साथ बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं ( शादी से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से) चने की संभावना है.’ गुरुवार को भी भारी बारिश के बाद पटना के कई हिस्सों से जल जमाव की भी खबर आई . राज की राजधानी में शाम 5:30 तक औसतन 42.6 मिली बारिश दर्ज की गई.

तेजस्वी यादव का दवा 50 से ज्यादा लोगों की मौत
राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने दवा किया कि इन घटनाओं में 50 से अधिक लोगों की मौत हुई है. तेजस्वी ने सोशल मीडिया मंच ‘ एक्स पर लिखा, बिहार में आंधी, तूफान, बारिश, वज्रपात, वृक्ष और दीवार गिरने की विभिन्न घटनाओं में 50 से अधिक दुखद मौत से मैं व्यथित हूं. उन्होंने मृतकों के प्रति गाड़ी शोक संवेदना व्यक्त की और बिहार सरकार से पीड़ित परिवारों के लिए उचित मुआवजा देने की मांग की.

यूपी में कहां कितने लोगों की गई जान ?

उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में गुरुवार को बे मौसम बारिश, ओलावृष्टि होने, आंधी तूफान आने और आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 32 लोगों की मौत हो गई है. इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में आंधी तूफान एवं आकाशीय बिजली की चपेट में आने से फतेहपुर एवं आजमगढ़, फिरोजाबाद, कानपुर देहात, सीतापुर, गाजीपुर, गोंडा, अमेठी, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, बलिया, कन्नौज, बाराबंकी, जौनपुर और उन्नाव जिलों में हुई जान माल की हानि पर दुख जताया है . आकाशीय बिजली की चपेट में आने से सबसे अधिक गाजीपुर में 17, चंदौली में 6, बलिया में 5, लोग मारे गए हैं. जबकि लखनऊ, औरैया, हरदोई और मुंह में कई मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं