‘ वक्फ कानून को पश्चिम बंगाल में लागू नहीं होने देंगे लेकिन… ममता के मंत्री ने बीजेपी पर बोला हमला

हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की खास रिपोर्ट
डीजीपी राजीव कुमार ने कहा कि हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और पुलिसकर्मी निर्दोष नागरिकों के जीवन और संपत्ति की रक्षा के लिए प्रयास करेंगे.
मुर्शिदाबाद/ कोलकाता/ हैदराबाद, 12 अप्रैल, 2025. पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ कानून को लेकर
शुक्रवार को शुरू हुई हिंसा में अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है. वहां की हालत इतनी खराब है कि बीएसएफ की 5 कंपनियों को तैनात करना पड़ा है .वहीं, शनिवार को फिर से हिंसा भड़क गई, जिसमें एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया. हिंसा की यह ताजा घटना मुस्लिम बहुल जिले के शमशेर गंज प्रखंड के धूलियान में हुई. पुलिस ने बताया कि वक्फ ( संशोधन) कानून के विरोध में शुक्रवार को जिले के सुती और शमशेरगंज इलाकों से बड़े पैमाने पर हिंसा भड़कने की सूचना मिली है. उधर, कोलकाता में प्रेस वार्ता में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक( कानून व्यवस्था) जावेद शमीम ने कहा कि स्थानीय पुलिस गोलीबारी की इस घटना में शामिल नहीं रही होगी और संभवत: सीमा सुरक्षा बल बीएसएफ की ओर से यह कार्रवाई की गई होगी. उन्होंने कहा, ” यह शुरुआती जानकारी है जिसकी हमें दोबारा जांच करने की जरूरत है. पश्चिम बंगाल सरकार में कृषि मंत्री शोभन देव चट्टोपाध्याय ने शनिवार को कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कह चुकी है कि हम वक्फ संशोधन कानून को पश्चिम बंगाल में लागू नहीं होने देंगे. इससे स्पष्ट रूप के बावजूद , जो लोग विरोध कर रहे हैं, उन्हें दो बार सोचने की जरूरत है.
उत्तर 24 परगना जिले में कृषि मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान भाजपा नेता अमित मालवीय की एक्स पर पोस्ट, जिसमें उन्होंने कहा है कि ‘ हम पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश नहीं बनने देंगे’ के सवाल पर कहा कि
उन्हें पहले पूछना चाहिए कि वे लोग हिंदुस्तान को क्या बनना चाहते हैं? हाई कोर्ट के आदेश पर भाजपा नेता अमित मालवीय ने कहा, ” कोलकाता हाई कोर्ट ने दंगा प्रभावित मुर्शिदाबाद में केंद्रीय बलों की तैनाती का आदेश दिया है. एक बार फिर, ममता बनर्जी और पश्चिम बंगाल पुलिस राज्य की लोगों की सुरक्षा में नाकाम रही है . यह ममता बनर्जी के लिए बेहद शर्मनाक होना चाहिए, लेकिन वह शायद ऐसा दिखावा करेगी जैसे कुछ हुआ ही नहीं और अगले दंगे की योजना बनाने में लग जाएगी. एक मुख्यमंत्री के रूप में यह एक बेहद शर्मनाक आचरण है.
इस बीच तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बैनर्जी ने शांति बनाए रखने की लोगों से अपील की है. उन्होंने कहा कि बंगाल में कई लोग अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. अभिषेक बनर्जी ने कहा,” विकास के मुद्दे पर हमें राजनीतिक रूप से हराने में नाकाम होने के बाद कई लोग धर्म के नाम पर विभाजन पैदा करके पश्चिम बंगाल में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. मैं आज सभी से अपील करता हूं कि शांति बनाए रखें और बंगाल की सद्भावना की विरासत को बनाए रखें. हम सभी को सतर्क और जागरूक रहना होगा . कुछ लोग चाहते हैं कि
पश्चिम बंगाल जल उठे. ” इधर, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शमीम ने बताया कि हिंसा की घटनाओं में कथित तौर पर संलिप्तता के सिलसिले में अब तक 118 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा, कि एडीजी और पुलिस आईजी स्तर के वरिष्ठ अधिकारी मुर्शिदाबाद में स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और किसी भी तरह की झड़प को रोकने के लिए विशेष बलों को तैनात किया गया है .