लखनऊ में अंबेडकर की मूर्ति रखने को लेकर बवाल, पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल
हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह विशेष रिपोर्ट
बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति सरकारी जमीन पर रखने को लेकर लखनऊ में बवाल हो गया . इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर पत्र कर दिया, जिसमें कुछ पुलिसकर्मियों के सिर फूट गए.
लखनऊ/ हैदराबाद, 13 अप्रैल, 2025. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को सरकारी जमीन पर रखे जाने को लेकर विवाद हो गया. बक्शी का तालाब इलाके के महिंगवा पुलिस क्षेत्र में अंबेडकर मूर्ति को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण पुलिस से भिड़ गए. इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया. इसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. वहीं, मौके पर मची अफरातफरी के दौरान कुछ महिलाएं भी बेसुध हो गई . तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है.
मूर्ति हटाने की बात से नाराज हो गए लोग
जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के खंतरी गांव में बिना अनुमति के ग्राम समाज की जमीन पर शनिवार देर रात अंबेडकर की मूर्ति रख दी गई . इसके बाद पुलिस ने लोगों की समझाइश की और उन्हें बताया कि बिना अनुमति के मूर्ति नहीं लगाई जा सकती है. हालांकि, पुलिस के मूर्ति हटाने की बात सुनते ही लोग नाराज हो गए और उन्होंने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया.
कुछ पुलिस कर्मियों के सिर पर लगे पत्थर
यह विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया और कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया . इसमें कुछ पुलिसकर्मियों के सिर
पर पत्थर लगे हैं, जिसके कारण वे घायल हो गए. खबर है कि सभी घायल पुलिस कर्मियों को अस्पताल ले जाया गया है. इस बीच उग्र भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े. इस दौरान कुछ महिलाएं भी बेसुध हो गई .
मौके पर मची अफरातफरी
पथराव और पुलिस के आंसू गैस के गोले दागे जाने के दौरान मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया और मौके पर लोग इधर से उधर भागते नजर आए . मूर्ति को लेकर शिकायत करने वालों का दावा है कि जहां मूर्ति रखी गई है, वह जगह पहले बाजार और शादियों के आयोजन स्थल के रूप में उपयोग होती थी . ऐसे में मूर्ति को वहां से हटाने की बात सुनते ही नाराज गांव के लोग मूर्ति जो हटाने की बात कहकर विरोध दर्ज कर रहे थे.इसे देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है.