संविधान की रक्षा से ही देश सुरक्षा : सिराज हुसैन

हैदराबाद, 15 अप्रैल, 2025. वरिष्ठ कांग्रेस नेता तथा जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव, थिम्मापुर मंडल समन्वयक सिराज हुसैन ने कहा है कि बिना भारतीय संविधान की रक्षा किया देश की सुरक्षा संभव नहीं है. जरूरी है कि सभी को संविधान की रक्षा के लिए आगे आना चाहिए. जय बापू, जय भीम और जय संविधान कार्यक्रम के तहत रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव सिराज हुसैन भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं के साथ थिम्मापुर मंडल के नुस्तुलापुर – कोथापल्ली और रेनीगुंटा गांव में पदयात्रा की. इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने अंबेडकर और महात्मा गांधी के साथ संविधान की तस्वीरें लेकर घर-घर पदयात्रा की. बता दें कि, कांग्रेस हाईकमान के निर्देशानुसार चलाए जा रहे जय बापू, जय भीम और जय संविधान कार्यक्रम के बारे में जनता को जागरूक करना है. इस दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मिलकर कार्यक्रम को घर-घर पहुंचने के लिए शपथ भी ली.