निशिकांत दुबे की मुश्किलें बढीं, अवमानना की कार्यवाही के लिए वकील ने लिखा लेटर
हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह विशेष रिपोर्ट
अटॉर्नी जनरल को लिखे अपने लेटर में प्रसिद्ध वकील अनस तनवीर ने कहा कि दुबे की टिप्पणी बेहद अपमानजनक और खतरनाक रूप से भड़काऊ है. निशिकांत दुबे ने सीजेआई पर विवादित बयान दिया है
नई दिल्ली/ हैदराबाद, 20 अप्रैल, 2025. सुप्रीम कोर्ट और सीजेआई संजीव खन्ना पर विवादित टिप्पणी करके बुरी तरह फंसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे की मुश्किलें बढ़ गई है. वक्फ अधिनियम मामले में एक वादी का प्रतिनिधित्व करने वाले सुप्रीम कोर्ट के एक वकील ने अटॉर्नी जनरल को लेटर लिखकर निशिकांत दुबे के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही शुरू करने की सहमति मांगी है. सांसद दुबे ने कहा था कि इस देश में गृह युद्ध के लिए सीजेआई संजीव खन्ना जिम्मेदार है. अटॉर्नी जनरल को लिखे अपने लेटर में वकील अनस तनवीर ने कहा कि दुबे की टिप्पणी बेहद अपमानजनक और खतरनाक रूप से भड़काऊ है . लेटर में कहा गया, ” कोर्ट की अवमानना अधिनियम, 1971 की धारा 15(1) बी, के तहत, सर्वोच्च न्यायालय की अवमानना के लिए कार्यवाही को विनियमित करने के नियम, 1975 के नियम 3( सी ) के साथ लिखकर झारखंड के गुड्डा लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ आपराधिक अवमानना कार्यवाही शुरू करने के लिए आपकी विनम्र सहमति मांग रहा हूं, क्योंकि उन्होंने सार्वजनिक रूप से ऐसे बयान दिए हैं जो वह निंदनीय, भ्रामक है और जिनका उद्देश्य भारत के माननीय सर्वोच्च न्यायालय की गरिमा और अधिकार को कम करना है. ” दुबे कि यह टिप्पणी केंद्र सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट को दिए गए आश्वासन के बाद आई है कि वह वक्फ ( संशोधन) अधिनियम के कुछ विवादास्पद प्रावधानों को सुनो भाई के अगले दिन तक लागू नहीं करेगी, क्योंकि न्यायालय ने उन पर सवाल उठाए हैं. बीजेपी ने शनिवार को सांसद दुबे द्वारा सुप्रीम कोर्ट की आलोचना से खुद को अलग कर लिया. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इन टिप्पणियों को उनका निजी विचार बताया.

सुप्रीम कोर्ट को डरने की बेशर्म कोशिश, निशिकांत दुबे पर महुआ मोइत्रा का तीखा हमला
भाजपा नेताओं की टिप्पणियों पर विपक्षी दलों ने एकजुट होकर प्रतिक्रिया दी है . कांग्रेस ने जहां इसे न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश बताया. वहीं, सुप्रीम कोर्ट और भारत के मुख्य न्यायाधीश पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की विवादास्पद टिप्पणी ने राजनीतिक गलियारों में तूफान खड़ा कर दिया है. इस बयान के बाद तृणमूल कांग्रेस के सांसद महुआ मोइत्रा ने भाजपा पर जमकर हमला बोला है.