कोझीकोड व कोलंबो जाएंगे प्रखर समाजवादी दीपक मिश्र

कोझीकोड व कोलंबो जाएंगे प्रखर समाजवादी दीपक मिश्र, करेंगे एशियाई सोशलिस्ट कॉन्फ्रेंस को संबोधित

हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की विशेष रिपोर्ट

लखनऊ/ हैदराबाद, 24 अप्रैल, 2025. प्रखर समाजवादी चिंतक और बौद्धिक सभा के अध्यक्ष दीपक मिश्र” ऑल इंडिया सोशलिस्ट कॉन्फ्रेंस ” शामिल होने के लिए पहले केरल स्थित कोझिकोड और वहां से एशियाई सोशलिस्ट काउंसिल को संबोधित करने के लिए कोलंबो जाएंगे . कॉन्फ्रेंस के संयोजक तथा लोहिया विचार विधि के अध्यक्ष पी रेजनार्क के मुताबिक, समाजवादी विचारक दीपक मिश्र 27 अप्रैल को ” 21 वीं सदी में समाजवाद ” विषय पर कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे. केरल के कोझिकोड में 25,26 और 27 अप्रैल को आयोजित तीन दिवसीय कॉन्फ्रेंस में पूरे देश भरसे समाजवादी विचारधारा से जुड़े चिंतक, बुद्धिजीवी, लेखक और कार्यकर्ताओं का समावेश हो रहा है. तीन दिवसीय अनवरत संघन संवाद और परिचर्चाओं के कार्यक्रम प्रस्तावित है. जानकारी के मुताबिक, केरल के बाद दीपक मिश्र एशियन सोशलिस्ट परिषद को संबोधित करने के लिए मई के प्रथम सप्ताह में श्रीलंका की राजधानी कोलंबो स्थित कायसलवत्ता जाएंगे और कोलंबो में हेक्टर अभयवर्धन सोसाइटी फॉर सोशलिज्म के कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे. दीपक मिश्र श्रीलंका के प्रख्यात समाजवादी चिंतक और राजनेता प्रोफेसर
तिस्सा वितर्ना के साथ संवाद के अलावा भारत वंशियों एवं वहां के हिंदी भाषियों से भी मिलकर भारत और हिंदी के लिए जनमत जुटाएंगे . जानकारी के मुताबिक, दीपक मिश्र भारत को सुरक्षा परिषद की अस्थाई सदस्यता और हिंदी की संयुक्त राष्ट्र संघ की आधिकारिक भाषा का दर्जा दिलाने के लिए अभियान चल रहे हैं. गौरतलब है कि एशियन सोशलिस्ट काउंसिल द्वारा आयोजित कांफ्रेंस को संबोधित करने वाले दीपक मिश्र, महान समाजवादी चिंतक डॉ राम मनोहर लोहिया, लोकनायक जयप्रकाश नारायण, मधु लिमए, रिशांग कीशिंग के बाद पांचवें भारतीय होंगे. दीपक मिश्र श्रीलंका में रामराज्य, राष्ट्रीयता और समाजवाद की साझा विरासत एवं वैचारिक साम्य पर अपना वक्तव्य देंगे. समाजवादी नेता दीपक मिश्र की यह तीसरी श्रीलंका यात्रा है.