‘ तेरी ससुराल वाले ही हैं वो ‘

स्वरा भास्कर ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले को कायरता बताया है और हमले में मारे गए लोगों के लिए दुख जताया है. मगर कुछ लोगों ने उनके ट्वीट पर कहा कि वो आतंकवाद की समर्थक हैं.

नई दिल्ली/ हैदराबाद, 25 अप्रैल, 2025. जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार, 22 अप्रैल को दोपहर करीब 2 :30 बजे आतंकवादियों ने पर्यटकों पर फायरिंग की, जिसमें 28 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है और करीब एक दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं. इस घटना से देशभर के लोग स्तब्ध हैं, हर कोई अपनी- अपनी तरह पहलगाम में हुए इस आतंकी हमले पर नाराजगी जाहिर कर रहा है और मरने वालों के लिए दुख जाता रहा है. बॉलीवुड सेलेब्स ने भी सोशल मीडिया पर अपनी प्रक्रिया दी है, इसी बीच स्वरा भास्कर ने ट्वीट किया, लेकिन लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया.

स्वरा भास्कर का ट्वीट
स्वरा भास्कर ने एक्स पर इस आतंकी हमले के बारे में लिखा, ‘ पहलगाम में हुआ विनाशकारी और अत्यंत निंदनीय, कायरता पूर्ण हमला दुखद और हृदय विदारक दृश्य. शोक संतप्त लोगों के प्रति संवेदना और शक्ति. आइए सहायता, उत्तर और न्याय की मांग करें. आइए निर्दोष लोगों की लाशों पर सनसनीखेज तमाशा ना करें. “

यूजर्स ने फैमिली का जिक्र कर किया ट्रोल

स्वरा भास्कर ने जैसे ही पहलगाम हमले को लेकर ट्वीट किया, उनके पोस्ट पर कमेंट्स की लाइन लग गई. सबसे पहले एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ” तेरे ससुराल वाले ही हैं वो. ” स्वरा ने अपने ट्वीट में दुख जताया मगर आतंकवाद का जिक्र नहीं किया, जिसे लेकर विपिन तिवारी नाम के यूजर ने लिखा, ” आतंकवादी कहने पर डर लगता है क्या दीदी? ” जिनगर्ल नाम की यूजर ने लिखा, ” ये कह रही है कि आतंकवादियों को दोष मत दीजिए, मौजूदा में मोदी सरकार को दोष दीजिए, क्योंकि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता. “

‘ ढूंढो और फांसी दो,’ पहलगाम आतंकी हमले पर फूटा मुनव्वर फारूकी का गुस्सा, टीवी के इन सिलेब्स ने भी की निंदा

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में सैलानियों हुए आतंकी हमले को लेकर जहां देश भर के लोगों में गुस्सा भरा हुआ है. इसी बीच सिलेब्स भी इस पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. इस घटना पर कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी से ‘ अनुपमा ‘ फेम रूपा गांगुली तक ने गुस्सा जाहिर किया है . जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले ने हलचल मचा दी है. आतंकियों ने एक बार फिर से कायरता की मिसाल पेश करते हुए सैलानियों को निशाना बनाया है. इस घटना के बाद लोगों में गुस्सा भरा हुआ है और मोदी सरकार से इसके बदले जवाबी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. लोग सड़कों पर उतर गए हैं और ‘ पाकिस्तान हाय – हाय ‘ के नारे लगा रहे हैं. सोशल मीडिया पर घटना की संवेदनशील तस्वीरें और वीडियोज भी सामने आए हैं, जो दिल दहलाने वाले हैं . इसी बीच जहां बॉलीवुड सेलेब्स ने इस पर प्रतिक्रिया दी है वहीं, टीवी स्टार्स नेवी चुप्पी तोड़ी और इसकी करी निंदा की . कॉमेडियन और ‘ बिग बॉस 17 ‘ के विजेता मुनव्वर फारुकी पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की है . वो काफी गुस्से में दिखे. उन्होंने कायरों के लिए फांसी की सजा की मांग की है. मुनव्वर फारूकी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कश्मीर की इस घटना को लेकर पोस्ट शेयर की, जिसमें पहले पहलगाम हमले का अपडेट शेयर किया गया है कि पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई. इसमें दो विदेशी और दो स्थानीय लोगों के भी मरने की जानकारी दी गई है. अब मुनव्वर ने इसी पोस्ट को री — शेयर करते हुए लिखा,’ खोजो और उन्हें फांसी दो.’ कॉमेडियन के तीखे बोल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. हालांकि, लोगों ने मुनव्वर को इस पोस्ट के बाद ट्रोल कर दिया और बुरा भला कहने लगे.