हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह खास रिपोर्ट
पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों पर बड़ी चोट की गई. इन पर बड़ा एक्शन लेते हुए घरों को मिट्टी में मिला दिया गया. सेवा के सर्च अभियान के दौरान आतंकी आसिफ और आदिल थोकर के घर को जमींदोज करना पड़ा.
पहलगाम / मोंघामा त्राल / हैदराबाद, 25 अप्रैल, 2025. पहलगाम हमले के बाद सेना अलर्ट मोड में है और सर्च अभियान चला रही है. पहलगाम के गुनहगारों पर बड़ा एक्शन लेते हुए उनके घर को गिरा दिया गया है. मोंघमा त्राल के एक घर में सेना को संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दी . ये घर आतंकी आसिफ का है. आसिफ के घर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सेना ने उसके घर को जमींदोज कर दिया. आसिफ शेख लश्कर आतंकवादियों के घर को गिराने के बाद दक्षिण कश्मीर के बिजबेहरा इलाके में लश्कर – ए – तैयबा के दो बड़े आतंकवादियों आदिल थोकर के
एक और घर को जमींदोज कर दिया गया, क्योंकि बैसरन पहलगाम घटना में उसकी कथित भूमिका सामने आई थी . आसिफ पर 20 लाख रुपए का इनाम भी घोषित है. ऐसा माना जा रहा है कि पहलगाम आतंकवादी हमले में यह भी शामिल है. ये लश्कर- ए – तैयबा का आतंकी है. इसकी उम्र 26 साल है. इस पर राज्य सरकार ने पहले भी 3 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था.
घर में विस्फोटक पदार्थ
दक्षिण कश्मीर के त्राल के एक गांव में सुरक्षा बलों की ओर से चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान आसिफ के घर को गिरा दिया गया. सूत्र बताते हैं कि घेराबंदी और सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को कुछ संदिग्ध वस्तुएं दिखाई दी . संभावित खतरे को भांपते हुए सुरक्षा बलों ने कार्रवाई की और उसके घर को गिरा दिया. पुलिस इन आतंकियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. अधिकारियों के मुताबिक, आसिफ के घर में विस्फोटक पदार्थ रखे हुए थे.
एलओसी पर सेना ने दिया जवाब
पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना अलर्ट मोड पर है और हर उस संदिग्ध जगह पर सर्च अभियान चला रही है, जहां पर आतंकियों के छिपे होने की आशंका है. वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर की जा रही गोलीबारी का भी सेना की ओर से करारा जवाब दिया गया है. दोनों के बीच हुई इस मुठभेड़ में किसी के भी घायल होने की सूचना नहीं है. भारतीय सेना ने पाकिस्तान की कई चौकिया को तबाह कर दिया है. पहलगाम हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति है .