हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की विशेष रिपोर्ट
पटना में राजद नेता तेजस्वी यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से गरीबों और हाशिये के समुदायों से जुड़ने का आग्रह किया. उन्होंने भाजपा के दुष्प्रचार का मुकाबला करने के लिए संगठनात्मक मजबूती और विचारधारा के प्रति प्रतिबद्धता पर जोर दिया. तेजस्वी ने नेताओं से नफरत का मुकाबला एकता से करने और सरकार की विफलताओं को उजागर करने का आह्वान किया.
पटना/ हैदराबाद, 26 अप्रैल, 2025. राजद नेता तेजस्वी यादव ने पटना में पार्टी प्रदेश कार्यालय के कर्पूरी सभागार में एक समीक्षा बैठक को संबोधित किया. उन्होंने सभी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को लालू प्रसाद यादव के विचारों से प्रेरित होकर गरीबों, दलितों, पिछड़ों, अति पिछड़ों और अल्पसंख्यकों सहित हाशियों के समुदायों से गहराई से जुड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया. लेकिन इस बैठक में यह भी झलक गया कि अब लालू यादव ने पावर तो पूरी तरह से तेजस्वी यादव के हाथों ट्रांसफर कर दिया है.
देसी यादव ने क्या कहा बैठक में
तेजस्वी यादव के तेवर ठीक वैसे ही थे, जैसे उनके पिता लालू प्रसाद यादव के किसी बैठक में हुआ करते थे. लालू यादव की तरह ही तेजस्वी ने भी इस बात पर जोर दिया कि पार्टी की जिम्मेदारियां को सभी स्तरों पर पूर्ण समर्पण, ईमानदारी और स्पष्ट प्रतिबद्धता के साथ पूरा किया जाना चाहिए . तेजस्वी यादव ने कहा,’ बीजेपी और एनडीए हमेशा अफवाहें फैलातें हैं, ऐसे में संगठनात्मक मजबूती और विचारों के प्रति प्रतिबद्धता उनके दुष्प्रचार का मुकाबला करने का एकमात्र साधन है.’ उन्होंने पार्टी नेताओं से भाजपा के नफरत भरे माहौल का साकारात्मकता के साथ मुकाबला करने की बात कही . साथ ही बिहार में सरकार की विफलताओं और संस्थागत भ्रष्टाचार को उजागर करने की अपील की.
अफवाह का मुकाबला करना है- तेजस्वी यादव उन्होंने कहा,’ हमें नफरत का मुकाबला विचारों से करना चाहिए. हमें लोगों से सीधे जुड़ना होगा और जनता के वास्तविक मुद्दों को समझना होगा .’ लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व, एकता, सामाजिक न्याय और सद्भाव के प्रति प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए तेजस्वी यादव ने पार्टी सदस्यों से उनकी विरासत और मूल्यों को आगे बढ़ने का भी आग्रह किया . तेजस्वी यादव ने इस बात पर जोर देते हुए अपने भाषण को समाप्त किया कि जनता का विश्वास राजद के प्रति बढ़ रहा है और प्रत्येक नेता का यह कर्तव्य है कि वह ईमानदारी से कम करें और जनता का भरोसा हासिल करें.
सारे नेताओं ने बैठक में मिलाया सुर
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले समीक्षा बैठकें जमीनी स्तर पर पार्टी की मौजूदगी को मजबूत करने और एनडीए को कडी टक्कर देने की राजद की योजना का हिस्सा थी. इस मौके पर आरजेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी, उदय नारायण चौधरी, अब्दुल बारी सिद्दीकी, मंगनी लाल मंडल, अली अशरफ फातमी, अवध बिहारी चौधरी, कांति सिंह, मनोज कुमार झा, संजय यादव, अभय कुमार कुशवाहा, झारखंड सरकार के मंत्री संजय यादव, शिवचंद्र राम, अशोक कुमार सिंह, रणविजय साहू समेत पार्टी के जिला अध्यक्ष, जिला प्रधान महासचिव, जिला प्रभारी, सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष और प्रवक्ता मौजूद थे.
पटना में राजद की बैठक, पहलगाम हमले पर सांसद ने दिया बड़ा बयान
राजद ने बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एक बैठक बुलाई, जिसमें सांसद, विधायक और एमएलसी शामिल हुए. बैठक में चुनाव के साथ संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई. मनोज झा ने पहलगाम आतंकी हमले पर दुख व्यक्त करते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की. वहीं महागठबंधन की आगामी बैठक 4 मई को होगी, में घटक दलों के नेता भी शामिल होंगे. ऐसा सूत्रों का कहना है.