हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह रिपोर्ट
हैदराबाद, 30 अप्रैल, 2025. प्रसिद्ध कवियित्री व हिंदी अध्यापिका रेखा देवी को उनके शोध विषय अंतिम दो दशक उपन्यासों में ग्रामीण जीवन के लिए पीएचडी की उपाधि प्राप्त हुआ है. रजत जानकारी के मुताबिक हैदराबाद के उस्मानिया विश्वविद्यालय के डॉ अनीता एवं डॉ संगीता व्यास के निर्देशन में रेखा देवी ने उस्मानिया विश्वविद्यालय के आर्ट्स कॉलेज से अंतिम दो दशक के उपन्यासों में ग्रामीण जीवन विषय पर गहन शोध कर पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है. मौजूदा रेखा देवी शासकीय विद्यालय में हिंदी की सह अध्यापिका ( एस ए हिंदी ) के रूप में शासकीय गर्ल्स हाई स्कूल पायनियर बाजार में कार्यरत हैं. अब यह अध्यापिका अपने नाम के पहले डॉ रेखा देवी लिख सकेंगी. डॉक्टरेट की उपाधि पाने पर डॉ रेखा देवी को ढेर शुभकामनाएं प्राप्त हो रहा है.