भव्य शोभायात्रा के साथ अत्तापुर में मनाई गई भगवान परशुराम जयंती, भक्तों में भारी उत्साह

हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की विशेष रिपोर्ट
अक्षय तृतीया के अवसर पर हैदराबाद में राजेंद्र नगर क्षेत्र के अत्तापुर स्थित रामबाग के श्री राममंदिर परिसर में मंगलवार को भगवान परशुराम जयंती मनाई गई. जहां भक्तों ने परशुराम की चित्र पर पुष्प अर्पित किया और पूजा अर्चना की.
अत्तापुर / हैदराबाद, 30 अप्रैल, 2025. वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया के नाम से जाना जाता है. पौराणिक कथाओं के मुताबिक, भगवान नारायण ने अपने छठे अवतार में पृथ्वी लोक में ऋषि जगदंमिनी के घर में परशुराम के रूप में अवतार लिया . इस दौरान उन्होंने अन्याय और अत्याचार के खिलाफ अस्त्र शस्त्र उठाकर 21 बार धरती से क्षत्रियों का संहार किया था. ब्राह्मणों के आराध्य भगवान परशुराम जयंती मंगलवार 29 अप्रैल शाम को हैदराबाद के राजेंद्र नगर क्षेत्र में अत्तापुर स्थित रामबाग श्री राम मंदिर परिसर में बड़े ही धूमधाम से मनाई गई एवं भगवान परशुराम के चित्र पर फूल माला के साथ धूप, दीप, नैवेध अर्पित कर पूजा अर्चना की गई. परशुराम भक्त मंडल अत्तापुर के तत्वावधान में आयोजित जयंती कार्यक्रम के मुख्य संयोजक विशिष्ट समाजसेवी सुदर्शन प्रसाद तिवारी, शशिकांत शर्मा, अशोक शर्मा एवं शोभा पाण्डेय के मार्गदर्शन में मंगलवार शाम को यहां के अत्तापुर इलाके में विशाल शोभायात्रा निकाली गई. शोभायात्रा में हजारों की संख्या में महिलाएं और पुरुष भगवान परशुराम के जयकारे लगाते हुऐ श्री राम मंदिर परिसर पहुंचे, जहां भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की गई . इस मौके पर नगर के प्रसिद्ध साहित्यकार व लेखिका रत्नकला मिश्र बतौर मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान परशुराम के जीवन से अन्याय और अत्याचार के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा मिलती है एवं सनातन धर्म को बचाने के लिए सभी को एकजुट होने की जरूरत है. जयंती के अवसर पर आयोजित भंडारे में पहुंचे लोगों ने महाप्रसाद का सेवन कर आनंदित हुए. वही कार्यक्रम में मौजूद सैकड़ो विशिष्ट जनों को अंग वस्त्र और पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर विशिष्ट जनों ने समाज के उत्थान के बारे में अपने-अपने विचार व्यक्त किए. इस दौरान रामकुमार तिवारी, नवनीत व्यास, गोविंद ओझा, संदीप तिवारी, राजेश शर्मा, बीजेपी के लीडर मल्ला रेड्डी, कौमार्य जी, एस वेंकटेश, सबदा विजय कुमार, बाबूलाल जी, सुरेश मोदी, विमल शर्मा, नवरत्न इंदौरिया, जी सुधाकर, गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चेतन सिंग, जी स्टार के राजू, जी वेंकट रेड्डी, राजू पहलवान, वासु जी, विजय स्वामी, मूलचंद शर्मा, मुकेश बरादर, कैलाश शर्मा, पार्वती शर्मा, राजेश्वरी शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे .
तीन वरिष्ठ पत्रकार हुए सम्मानित
परशुराम जयंती के अवसर पर परशुराम भक्त मंडल अत्तापुर द्वारा सम्मानित होने वाले पत्रकारों में वरिष्ठ पत्रकार बालू सुब्रमण्यम, इंडिया ब्रॉडकास्ट के देहाती विश्वनाथ एवं स्वतंत्र पत्रकार पवन भारती को अंग वस्त्र और पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया.

इंडिया ब्रॉडकास्ट के देहाती विश्वनाथ