हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ रिपोर्ट
झारसुगुड़ा / भुवनेश्वर / हैदराबाद, 30 अप्रैल, 2025. पश्चिम ओड़िशा क्षेत्र के प्रतिष्ठित उद्योगपति तथा विशिष्ट समाजसेवी पवन कुमार सुल्तानिया को पिछले दिनों क्षेत्रीय प्रबंधन महाविद्यालय भुवनेश्वर के ऑडिटोरियम हॉल में ” विश्व उड़िया परिवार” द्वारा’ उत्कल गौरव मधुसूदन दास की जयंती मनाई गई. इस अवसर पर विशिष्ट समाजसेवी तथा युवा उद्योगपति पवन कुमार सुल्तानिया को आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं हाईकोर्ट के जस्टिस न्यायमूर्ति दुर्गा प्रसन्न चौधरी द्वारा यह सम्मान प्राप्त हुआ. यह प्रतिष्ठित सम्मान राज्य के पांच उद्यमियों को उनके समाज के प्रति योगदान के लिए दिया गया. पत्रकारों से बातचीत में उद्योगपति पवन कुमार सुल्तानिया ने बताया कि इस प्रतिष्ठित सम्मान को वे वे अपने लोकप्रिय दिवंगत पिता श्री किशन लाल सुल्तानिया को समर्पित करते हैं. उन्होंने कहा कि अपनी सफल यात्रा में प्रथम दिन से ही अपने पिता श्री के आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्रकार आज वे इस मुकाम को प्राप्त किया है. पवन कुमार सुल्तानिया ने इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए उनके नाम प्रस्तावित करने के लिए वे विश्व उड़िया परिवार के अध्यक्ष तथा बीजेपी राज्य इकाई के प्रवक्ता सज्जन शर्मा जी के प्रति विशेष आभार प्रकट करता हूं और उनका तहे दिल से शुक्रगुजार हूं.