हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की खास रिपोर्ट

संबलपुर/ हैदराबाद, 1 मई, 2025. ओड़िशा का पवित्र कृषि पर्व अक्षय तृतीया का आयोजन बुधवार को संबलपुर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा किया गया . इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जयशंकर मिश्र के नेतृत्व में यहां के हीराकुद – डेंगीमचा में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. ऐसा माना जाता है कि इस पवित्र दिन पर किसानों द्वारा अपने खेतों की मिट्टी की पूजा करने और मुट्ठी भर बीज बोकर कृषि कार्य आरंभ करने की साल भर की परंपरा रहा है . हालांकि, इस साल संबलपुर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पवित्र अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर जिला स्तरीय” अखिमुथि ” कार्यक्रम में किसानों ने धरती माता की पूजा की और अखिमुथि को प्रसन्न किया एवं खेती लाइक जमीन को जोतने का काम किया. आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता रवि राउत, गिरजा नायक, दिलीप दुरिया, फिलिप कुमार, जितेंद्र प्रधान, शिव प्रधान , हरि पाढी, गोविंद मिश्र, मकरध्वज रणबीशा, मोहम्मद जुबेर, वकील चौधरी, सत्यनारायण कपितन, गुरुचरण भोई, प्रहलाद तांडी, जितेंद्र महानंद एवं भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और किसान मौजूद थे .