चंद्रशेखर तिवारी को जन्म दिवस की बधाई

हैदराबाद, 1 मई, 2025. बीजेपी के राष्ट्रीय सांगठनिक महासचिव तथा तेलंगाना प्रभारी चंद्रशेखर तिवारी के जन्मदिवस पर संयुक्त संयोजक धर्मस्व प्रकोष्ठ बीजेपी तेलंगाना प्रदेश सुदर्शन प्रसाद तिवारी मैं गुरुवार को हैदराबाद में उनसे मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी. इस दौरान सुदर्शन प्रसाद तिवारी ने याद दिलाया कि बीजेपी हाई कमान ने जिस किसी भी प्रदेश में वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रशेखर तिवारी को प्रभार देकर जिम्मेदारी दी, उसे प्रदेश में बीजेपी बहुमत के साथ सत्ता में आई. उदाहरण के तौर पर उन्होंने उत्तर प्रदेश और राजस्थान में प्रभार संभाला और बीजेपी को सत्ता दिलाई. भाजपा नेता सुदर्शन तिवारी ने कहा कि अभी-अभी चंद्रशेखर तिवारी जी तेलंगाना राज्य में भाजपा का प्रभार संभाला है, उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में उनके कुशल नेतृत्व में तेलंगाना में भी भाजपा का सत्ता में आना निश्चित है. भाजपा नेता सुदर्शन तिवारी ने कहा अब तेलंगाना की जनता भी कांग्रेस शासन से ऊब चुकी है और मुक्ति चाहती है. वहीं, किस राज्य के लोग भी डबल इंजन वाली सरकार बनाए जाने की प्रबल इच्छा व्यक्त कर रहे हैं.