जाति जनगणना के फैसले पर राजद ने मनाया जश्न

जाति जनगणना के फैसले पर राजद ने मनाया जश्न, खूब फोड़ पटाखे, तेजस्वी बोले – समाजवादियों की जीत

पटना में जाति जनगणना कराने के फैसले का नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने स्वागत किया है. उन्होंने पटाखे फोड़े और मिठाई बांटकर जश्न मनाया.

पटना/ हैदराबाद, 1 मई, 2025 . केंद्र सरकार ने देश में जाति जनगणना कराने का फैसला लिया है. इसके बाद से बिहार के राजनीतिक गलियारों में पक्ष– विपक्ष के नेता अपना अपना पक्ष रख रहे हैं. इसी बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मोदी कैबिनेट के फैसले पर खुशी जाहिर की और पटाखे फोड़कर कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया .

कई सालों से जाति जनगणना की हो रही मांग

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि साल 2018, 2019 और 2023 में बिहार विधानसभा में जातिगत जनगणना को लेकर प्रस्ताव पारित हुआ था. इसके बाद हमने पीएम मोदी से भी मुलाकात की थी और उनका सुझाव भी दिया था.+ बिहार में जातिगत सर्वे संपन्न + बाद में हमने सीएम नीतीश कुमार को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया था और कहा था कि अगर इतने घंटे में काम नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे, लेकिन 24 घंटे में ही हमारी बात मान ली गई और बिहार में जातिगत सर्वे कराया गया.
” देश में जातिगत जनगणना करना हमारी पुरानी मांग थी. आज कैबिनेट ने जो फैसला लिया है, उससे हमारे पुरखों की जीत हुई है “.

तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर कसा तंज

राजद नेता तुलसी यादव ने प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि पहले पीएम कहते थे कि यह लोग सामाजिक विद्वेष फैलाना चाहते हैं, लेकिन अब बताएं कि क्या हुआ जो घोषणा करनी पड़ी. हम जो चाहते थे, वही हुआ.

तेजस्वी यादव ने बीजेपी को लिया आड़े हाथ

तेजस्वी यादव ने कहा कि यह विश्लेषण का विषय है कि इस घोषणा का बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से क्या संबंध है. हमारे एजेंडे पर ही बीजेपी और एनडीए चल रही है. यह बात साफ हो गई है कि जनता भी सब देख रही है.

लालू प्रसाद यादव ने किया था मार्च

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि मेरे पिता लालू प्रसाद यादव साल 1996 से यह मांग कर रहे हैं कि देश में जातिगत जनगणना होनी चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि, जब हमारी सरकार थी, तो हमने यह निर्णय लिया था, लेकिन अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने नहीं माना, इसके लिए लालू प्रसाद यादव ने राज भवन तक मार्च किया था.
जाति जनगणना कराने के फैसले को एनडीए ने बताया ‘ अभूतपूर्व,’ तेजस्वी ने कहा – ‘ यह समाजवादियों की जीत है:’ ‘ जाति जनगणना के लिए हम प्रतिबद्ध, तेलंगाना इसका बनेगा मॉडल,’ – राहुल गांधी.