सरकार पर नेहा सिंह राठौड़ ने उठाए सवाल

‘ हिंदू खतरे में है…, सरकार पर नेहा सिंह राठौड़ ने उठाए सवाल, देशद्रोह के आरोप पर भी दिया जवाब

हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह विशेष रिपोर्ट

प्रसिद्ध लोकगायिका नेहा सिंह राठौर अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती है. पहलगाम हमले के बाद से ही वो लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. वो मोदी सरकार पर हमला बोलने का एक भी मौका जाने नहीं देती हैं . ऐसे में अब उन्होंने एक बार फिर से सरकार पर सवाल उठाए हैं और देशद्रोह के आरोप पर जवाब दिया है.

नई दिल्ली/ हैदराबाद, 6 मई, 2025. कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से लोक गायिका नेहा सिंह राठौर लगातार अपने बयानों के जरिए सरकार पर निशाना साध रही हैं. वो मुखर होकर मोदी सरकार से सवाल कर रही हैं . इसी बीच उनके एक ट्वीट पाकिस्तानी यूजर के अकाउंट से शेयर किया गया था, जिसकी वजह से लोगों ने उन पर देशद्रोह का आरोप लगाया था. ऐसे में अब नेहा ने एक बार फिर से मोदी सरकार पर तमाम मुद्दों को लेकर सवाल उठाया और देशद्रोह के आरोप पर जवाब दिया है. दरअसल, नेहा सिंह राठौर ने भारत के पूर्व कानून मंत्री और प्रसिद्ध अधिवक्ता कपिल सिब्बल से मुलाकात की और इस मुलाकात में उन्होंने उनके साथ काफी मुद्दों पर चर्चा की . इस चर्चा का एक वीडियो क्लिप उन्होंने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है . इसमें वो सामाजिक मुद्दों पर बात करते हुए नजर आ रही है . इसमें नेहा सिंह राठौर कहती हैं,’ लोग मारे जाते हैं और अचानक से सोशल मीडिया पर एक चीज जुड़ जाती है कि चुप रहना है. बोलना नहीं है . हमको भी लगता है कि ठीक है 5 -10 मिनट चुप हो जाते हैं. लेकिन, होता क्या है कि 5–6 दिन बाद मुद्दा भूल जाते हैं लोग . जैसे ओड़िशा के बालेश्वर में रेल दुर्घटना हुआ. वहां हमने देखा कि रेल मंत्री जी इतनी सारी लाशें ऐसे बिखरी हुई है और वंदे मातरम का नारा लगा रहे थे. कुंभ में इतनी बड़ी घटना हो गई. चुप रहो, हिंदू मर गए हैं. बोलना कब है ? कब आएगा वह उचित समय जब सवाल पूछना है सरकार से. देश में इतनी बड़ी-बड़ी दुर्घटनाएं हो जाती हैं एक आदमी जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं होता है तो मेरा सवाल है कि भैया आप जिम्मेदारी कब लेंगे? नेहा ने सरकार से स्थिति की मांग करती है,’ आप इस्तीफा कब देंगे ? आप बार-बार कहते हैं कि हिंदू खतरे में है, हिंदू खतरे में है. पश्चिम बंगाल से मणिपुर और कश्मीर तक हिंदू मारा जा रहा है. 10 साल से आप हिंदू बचाने आए हैं और फिर भी हिंदू खतरे में ही है तो सवाल आपसे होगा ही ना. शिक्षा के नाम पर आपको कोई वोट दे नहीं रहा है. रोजगार के नाम पर नहीं दे रहा है. गरीबी पर कोई बात ही नहीं कर रहा है. यह सब आउट ऑफ फैशन हो गया है. अभी सिर्फ यही होता है कि हिंदू खतरे में है तो अभी चुप रहना है. इसी नाम पर वोट हम दे रहे हैं तो मुझ पर देशद्रोही का आरोप लगा दिया.

देशद्रोही का आरोप पर नेहा ने दिया जवाब

इसके साथ ही नेहा सिंह राठौर ने पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल से बात करते हुए देशद्रोही का आप का जवाब दिया,’ एक पाकिस्तानी यूजर का ट्विटर हैंडल है. उसने मेरा वीडियो शेयर कर दिया.’ कपिल सिब्बल कहते हैं,’ वीडियो तो कोई भी कहीं से भी शेयर कर सकता है. इसमें आपकी क्या गलती है? इस पर नेहा कहती हैं, मैंने भी यही कहा कि सोशल मीडिया की कोई सीमा है नहीं. वो तो सार्वजनिक है. मेरा एक यह भी सवाल है कि ठीक है किसी पाकिस्तानी यूजर ने मेरा वीडियो शेयर कर दिया और मैं देशद्रोही हो गई. मैं इस पर पूछना चाहूंगी कि प्रधानमंत्री जी पाकिस्तान में बिरयानी खाने जाते हैं फिर भी वह देशभक्त बने हुए हैं. अनुराग ठाकुर और पाकिस्तान का क्रिकेटर शाहिद अफरीदी, जो हमेशा भारत के खिलाफ जहर उगलता है, उसके साथ बैठकर क्रिकेट देखते हैं.