छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 22 नक्सली ढेर

हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की विशेष रिपोर्ट:

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षा बलों को बुधवार को बड़ी कामयाबी मिली है. मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 22 नक्सलियों को मार गिराया है . पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों और छत्तीसगढ़- तेलंगाना सीमा पर स्थित पहाड़ियों में 21 अप्रैल को मिशन संकल्प ‘ नाम से अभियान शुरू क या गया था जिसमें लगभग 24 हजार जवान शामिल है

नक्सलियों के जंगल में छिपे होने की सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने चलाया अभियान+
बीजापुर जिले के दक्षिण पश्चिम सीमावर्ती क्षेत्र के जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बल के जवानों को नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना किया गया था. नक्सल विरोधी अभियान में
जिला रिजर्व गार्ड, बस्तर फाइटर्स, और छत्तीसगढ़ पुलिस के एसटीएफ, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और कमांडो बटालियन फॉर रिजॉल्यूट एक्शन

( कोबरा ) के जवान समेत विभिन्न इकाइयों के जवान शामिल है .

छत्तीसगढ़ और तेलंगाना सीमा पर जारी है नक्सल विरोधी अभियान

अधिकारियों ने बताया कि नक्सल विरोधी अभियान अंतरराज्यीय सीमा बीजापुर ( छत्तीसगढ़) और मुलुगू व भद्राद्री — कोठागुडेम
( तेलंगाना) के दोनों ओर लगभग 800 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैले दुर्गम इलाके और घने जंगल में जारी है. यह स्थान राजधानी रायपुर से 450 किमी दूर है . जिस इलाके में अभियान चल रहा है वह पहाड़ियों के अलावा घने जंगलों से घिरा हुआ है .
बस्तर संभाग में सुरक्षा बलों ने
नक्सल विरोधी अभियान के दौरान पिछले 4 माह में 151 कुख्यात नक्सलियों को मार गिराया है. ऐसा अधिकारियों का कहना है.