
हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की रिपोर्ट
जनगांव / हैदराबाद, 9 मई, 2025. 8 मई, गुरुवार सुबह तेलंगाना के जनगांव स्थित जिला कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में
कांची वेलफेयर सोसाइटी द्वारा प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस मनाया गया. आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनगांव जिला के जिलाधीश रिजवान शेख एवं विशिष्ट अतिथि तिरुमला बैंक के अध्यक्ष चंद्रशेखर प्रमुख मौजूद थे. इस दौरान कांची सहायता समिति की अध्यक्ष परमेश्वरी शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और अपने विचार रखें. इस मौके पर जिलाधीश रिजवान शेख ने कहा, यह दिन माताओं के प्रयासों को याद करने
और हमारे जीवन व समाज में उनके महत्व का सम्मान करने के लिए है. वहीं, विशिष्ट अतिथि चंद्रशेखर ने कहा, दुनिया भर के अलग-अलग देशों में अलग-अलग दिनों में मातृ दिवस मनाया जाता है लेकिन उद्देश्य एक ही है कि माताओं को सम्मान मिले. कार्यक्रम के दौरान कांची वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से गरीबजनों में साड़ियां बांटी गई . इस अवसर पर अन्य अतिथियों में डॉ रविंद्र गौर, अन्जेनयलू, विभा भारती, सुधा ठाकुर, मुमताज सुल्ताना, रेखा देवी वर्मा प्रमुख ने अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस पर अपने अपने विचार रखें और शुभकामनाएं दी