पाक ने हम पर फाइटर जेट से अटैक किया

रक्षा मंत्रालय और विदेश मंत्रालय की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत-पाकिस्तान के बीच जारी जंग से जुड़ी जानकारी दी गई है. इसमें बताया गया कि पाकिस्तान आर्मी ने कल 26 बार भारत पर हमला करने की कोशिश की

नई दिल्ली / हैदराबाद, 10 मई, 2025. भारत-पाकिस्तान के बीच जारी जंग के बीच रक्षा मंत्रालय और विदेश मंत्रालय ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. इस दौरान सेना से कर्नल सोफिया कुरैशी, एयर फोर्स से विंग कमांडर व्योमिका सिंह और विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया. उन्होंने चार दिन से जारी जंग की घटनाक्रमों पर विस्तृत जानकारी दी. इस दौरान मिस्त्री ने बताया कि पाकिस्तान भारत के खिलाफ फाइटर जेट, मिसाइल और ड्रोन से हमला कर रहा है. भारतीय सेना ने उनके सारे नापाक घुसपैठ को नाकाम कर दिया है. भारत के गृह मंत्रालय के सूत्रों के हवाले बताया गया है कि पाकिस्तान के तीन शहरों में ब्लास्ट हुए हैं . भारत ने नूर खान एयरबेस, मुरीद और शोरकोट में पाकिस्तानी वायुसेना के ठिकानों पर हमला किया है. भारत और पाकिस्तान के बीच आज यानी शनिवार चौथे दिन भी सीमा पर जंग जैसे हालात हैं . पाकिस्तान की तरफ से राजस्थान से लेकर पंजाब और जम्मू कश्मीर से सटी सीमाओं पर उकसावे की कार्रवाई की गई है.
पाकिस्तान के ड्रोन भारतीय सीमा में नजर आए. जैसलमेर, अमृतसर, फिरोजपुर, होशियारपुर, पठानकोट, पुंछ, जम्मू और कठुआ में पाकिस्तान ड्रोन देखे गए. भारत ने न केवल इन हमलों को नाकाम किया, बल्कि जवाब में पाकिस्तान के वायु रक्षा ठिकानों को निशाना बनाया, जिसमें लाहौर का एक रडार सिस्टम नष्ट हुआ. यह भारत की साइलेंट किलर हथियारों जैसे रूद्रम–1 सकल्प, और स्काई स्ट्राइकर ड्रोनों की क्षमता को दर्शाता है.

पोखरण, फलोदी और जैसलमेर में रेड अलर्ट
राजस्थान के पोखरण, फलोदी और जैसलमेर में तेज धमाके सुने गए. इसके अलावा इन तीनों जगहों पर रेड अलर्ट जारी किया गया है. प्रशासन ने लोगों को घरों में रहने को कहा है. सारे बाजार बंद कराए जा रहा है.

जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल
मनोज सिन्हा ने एडीडीसी राजौरी राजकुमार थापा के निधन पर शोक जताया
जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शोक व्यक्त करते हुए एक्स पर लिखा, ‘ सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की गई. पाकिस्तान द्वारा बिना उकसावे के की गई गोलीबारी के कारण लोगों की जान जाने से दुखी हूं. हमने अपने एडीडीसी राजौरी राजकुमार थापा समेत कई बहादुर नागरिकों को खो दिया है, जो अपने कर्तव्य का पालन करते हुए शहीद हुए. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है

भारतीय सेना ने अमृतसर के ऊपर पाकिस्तानी कामिकेज ड्रोन को मार गिराया+ सेना सूत्रों के मुताबिक, आज तड़के 5 बजे पाकिस्तान सेना ने पंजाब के घनी आबादी वाले क्षेत्र में हमला करने की नापाक कोशिश की .
पाकिस्तान के कई ड्रोन अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार कर पंजाब के अमृतसर के ऊपर पहुंचे. तुर्की मेड बाइकर यल्हा कामिकेज ड्रोन के भारतीय हवाई क्षेत्र में घुसपैठ करने के कुछ ही सेकंड के भीतर ही ट्रैक कर मार गिराया. प्रधानमंत्री आवास पर बैठक खत्म, दिल्ली सीएम की इमरजेंसी बैठक प्रधानमंत्री आवास पर एनएसए

अजीत डोभाल के साथ तकरीबन 1 घंटे की इमरजेंसी बैठक समाप्त हो गई है. उधर दिल्ली पर पाकिस्तान ने मिसाइल दागी थी, जिसे सिरसा में भारतीय सेना ने मार गिराया. आज दोपहर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली सचिवालय में आपात बैठक की . इस बीच भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाने के दावे ‘ पूरी तरह से झूठे हैं.