सोशल मीडिया पर ट्रेड करने लगीं इंदिरा गांधी

भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से जारी तनाव को कम करने की दिशा में एक बड़ा कदम सामने आया है. दोनों देशों ने सीमावर्ती इलाकों में सीजफायर यानी युद्धविराम लागू करने पर सहमति जाता दी है.

नई दिल्ली/ हैदराबाद, 10 मई, 2025 . इस अहम पहल की जानकारी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद दी. शनिवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म’ ट्रुथ सोशल ‘ पर पोस्ट करते हुए ट्रंप ने बताया कि पिछले 48 घंटों के भीतर उन्होंने और अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे डी वेंस ने भारत और पाकिस्तान के शीर्ष नेताओं से सीधा संवाद किया, जिसके नतीजे में यह समझौता संभव हो सका . अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भी इस घटनाक्रम की पुष्टि की और बताया कि ट्रंप प्रशासन की मध्यस्थता से दोनों देशों के बीच तनाव को कम करने में मदद मिली है. भारत की ओर से विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री ने एक प्रेस ब्रीफिंग में जानकारी दी कि भारत और पाकिस्तान ने एलओसी और अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों में फायरिंग रोकने पर सहमति जताई है, और यह युद्ध विराम तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है. इस ऐतिहासिक फैसले के बीच सोशल मीडिया पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का नाम अचानक ट्रेंड करने लगा, जिससे यह मुद्दा और ज्यादा चर्चा में आ गया है. कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने लिखा’ इंदिरा गांधी होना आसान नहीं’. यूजर वेद प्रकाश राय एक्स पर वीडियो साझा करते हुए पोस्ट में लिखा- चुनौतियों चीर कर आगे बढ़ी, वो इंदिरा गांधी थी जिसने देश को नई राह दी. कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने लिखा – यूं ही कोई इंदिरा गांधी नहीं बन जाता. एल. मीडिया के यूजर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- इंदिरा गांधी ने कहा था हिंदुस्तान किसी से नहीं डरता, चाहे सातवां बेड़ा हो या सतरवां अमेरिका ने सेना वापस लेने का दबाव बनाया तो इंदिरा गांधी ने दो टूक शब्दों में कहा कोई देश भारत को आदेश देने का दुस्साहस ना करें.