बिहार की सियासत जाति पर आई ! 243 विधानसभा में जातीय सम्मेलन करेगी बीजेपी…

हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की खास रिपोर्ट

बिहार बीजेपी बैठक में सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों में जातीय सम्मेलन करने और स्थानीय स्तर पर प्रभावी जातियों से इसकी शुरुआत करने का निर्णय लिया गया. पार्टी 15 मई से इस अभिया…

पटना/ हैदराबाद, 11 मई, 2025. बीजेपी सभी विधानसभा क्षेत्रों में जातीय सम्मेलन करेगी. यह सम्मेलन पूरी तरह स्थानीय स्तर पर होगा और इसलिए संबंधित विधानसभा के खास खास- खास जातियों की जुटान होगी.
आयोजन का जिम्मा भी पार्टी के संबंधित नेता को दी जाएगी . शनिवार को प्रदेश मुख्यालय में हुई बैठक में यह फैसला हुआ . पार्टी 15 मई से इस अभियान की शुरुआत करने की तैयारी कर रही है . जातीय सम्मेलन की जिम्मेदारी सभी विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग जातियों के नेताओं को सौंपी गई है. दरअसल, जो नेता जिस जाति के होंगे वे उसी जाति के लोगों का सम्मेलन स्थानीय स्तर पर कराएंगे. इसमें उन्हें नीतीश सरकार के समग्र विकास कार्यों के साथ-साथ उनके समाज के लिए किए गए कार्यों की भी जानकारी दी जाएगी . इन सम्मेलनों में बताया जाएगा कि सरकार के किसी फैसले से उन्हें क्या-क्या प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लाभ हुआ है . विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा ने शनिवार को प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल के नेतृत्व में उच्च स्तरीय बैठक की .इसमें उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, छतरिया संगठन महामंत्री नागेंद्र जी, संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया भी शामिल थे. बैठक में इस बात पर विस्तार से मंथन हुआ कि विकास कार्यों के साथ-साथ जातीय गोलबंदी पर भी ध्यान दिया जाए. इस मुद्दे पर विपक्ष को किसी प्रकार का कोई स्पेस नहीं दिया जाए. बैठक में ही सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों में जातीय सम्मेलन करने और स्थानीय स्तर पर प्रभावी जातियों से इसकी शुरुआत करने का निर्णय लिया गया . सम्मेलन के आयोजन में स्थानीय नेताओं को पार्टी मुख्यालय से अपेक्षित सहयोग प्रदान किया जाएगा .

पूरे प्रदेश में तिरंगा यात्रा निकालेगी भाजपा
पार्टी कार्यालय में ही हुई एक अलग बैठक में यह निर्णय लिया गया कि भाजपा पूरे प्रदेश में तिरंगा यात्रा निकालेगी. बैठक में वर्चुअल तरीके से वरीय पदाधिकारी और मंडल पदाधिकारी शामिल हुए. प्रदेश अध्यक्ष ने सबको यह निर्देश दिया कि पाकिस्तान को माकूल जवाब देने वाली भारतीय सेना के शौर्य को प्रदर्शित करने के लिए पूरे प्रदेश में तिरंगा यात्रा निकाली जाए .