अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस सह रविंद्र जयंती समारोह संपन्न

हैदराबाद, 12 मई, 2025. हैदराबाद की चर्चित साहित्यिक संस्थान ” वीणा वादिनी” साहित्यिक समिति द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय मातृदिवस सह रविंद्र जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ मनाए जाने की खबर है. यहां के हिंदी प्रचार सभा के सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता वीणा वादिनी साहित्यिक समिति की अध्यक्ष विभा भारती ने की एवं मुख्य अतिथि सुचित्रा चंद्र ने इस अवसर पर अपने विचार रखें. वहीं, विशिष्ट अतिथि ममता जायसवाल ने कवि रवींद्र नाथ टैगोर की विशेषताओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए. आयोजित कार्यक्रम के दौरान लेखिका रेखा देवी वर्मा को डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त होने पर सम्मानित किया गया. आयोजित अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस कार्यक्रम के दौरान एक कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया जिसका संचालन नगर के प्रसिद्ध कवि पुरुषोत्तम कडेल ने किया. जहां कवि अनिल गुप्ता, विद्यादेवी दवे, रेखा देवी वर्मा, श्रीमती सिम्मी, विशिष्ट कवियित्री डॉ. मुमताज सुल्ताना, कवि राजकुमार यादव, सीताराम माने, सत्यनारायण काकड़ा, विजय लक्ष्मी वस्वा, हरीश काकड़ा, प्रख्यात लेखिका तथा कवियित्री सुधा ठाकुर, आयुषी माडविया यश्वी माडवीया समेत अनेक विशिष्ट कवियों ने काव्य पाठ किया . इस कार्यक्रम में श्रुतिकांत भारती, प्रदीप जाजू, विनोद चंद्र व संजय कुमार प्रमुख अतिथि मौजूद थे. कार्यक्रम के अंत में कवियित्री रेखा देवी वर्मा ने सभी अतिथियों एवं कवियों को धन्यवाद ज्ञापित किया. मिली जानकारी के मुताबिक, संपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन संचालन समिति की सचिव कवियित्री सुधा ठाकुर ने किया.