शादी का मंडप बना तमाशा !

यूपी के एटा में जूता चुराई की रस्म के दौरान वर – वधु पक्ष में विवाद हो गया. पूरी रात दोनों पक्षों में पंचायत चली. पुलिस ने भी समझौते की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी. रविवार को बारात बिना दुल्हन के लौट गई

कासगंज/ एटा / हैदराबाद, 12 मई, 2025. राजा का रामपुर पुलिस क्षेत्र के एक गांव में शनिवार दोपहर कासगंज से एक बारात पहुंची. मौलवी ने निकाह भी पढ़ा दिया, लेकिन जूता चुराई की रस्म के दौरान दूल्हे ने जूता पहनने के लिए साली का हाथ पकड़ लिया, जिस पर विवाद हो गया. मामला इतना बढ़ गया कि दोपहर से रात और फिर सुबह तक पंचायत चली. पुलिस भी पहुंची. लेकिन रविवार को बारात बिना दुल्हन लौट गई .

जूता चुराई की रस्म के दौरान हुआ विवाद

दरअसल, जूता चुराई की रस्म के दौरान साली ने अपने जीजा से रुपए की मांग की . इस पर जीजा ने केवल 200 रुपए दिए, लेकिन साली 1000 रुपए मांग रही थी. इस पर दूल्हे ने उसका हाथ पकड़ लिया और कहा कि जूता पैर में पहनाओ तब रुपए मिलेंगे . इसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया.

दूल्हा पक्ष ने कोई भी नेग — दस्तूर नहीं किया पूरा
दुल्हन के पिता ने बताया कि बेटी की शादी में उन्होंने क्षमता से अधिक खर्च किया. खातिरदारी में कमी नहीं की, लेकिन दूल्हा पक्ष ने कोई भी नेग — दस्तूर नहीं पूरा किया.

‘ लड़के की बहन ने कहा कि घर ले जाकर देखेंगे’

हमने दूल्हे के पिता से हाथ जोड़कर माफी मांग ली और बेटी की विदाई की तैयारी करने लगे तभी लड़के की मां ने कहा कि लड़की को हम कार की डिक्की में डालकर ले जाएंगे. वहीं, लड़के की बहन ने कहा कि घर ले जाकर देख लेंगे. यह सुनकर हम लोग डर गए और बेटी को विदा नहीं किया.