गर्मी के रंग काव्यांजलि के संग

केवल काव्य परिवार तेलंगाना समिति के कार्यक्रम में पहुंचे कवि व कवियित्रियां, उत्साह पूर्ण रूप से सफल रहा कार्यक्रम

हैदराबाद, 13 मई, 2025. बीते दिनों अत्यंत उत्तम उल्लासमय व उत्साह पूर्ण वातावरण में केवल काव्य परिवार, तेलंगाना समिति के द्वारा आयोजित कार्यक्रम संपन्न हुआ। केवल काव्य परिवार की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं तेलंगाना प्रभारी द्वारा आमंत्रित कवि व कवियित्रियों का स्वागत एवं केवल काव्य परिवार का परिचय प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय लेखिका एंव कवियित्री ज्योति नारायण ने दिया। कार्यक्रम के आरंभ में सभी आगंतुक विशिष्ट महानुभावों द्वारा दीपक प्रज्वलित किया गया,एंव कवियत्री गीता अग्रवाल द्वारा सरस्वती वंदना की गई।वहीं, कार्यक्रम का सुंदर संचालन ज्योति नारायण द्वारा की गई. जबकि काव्यांजलि कार्यक्रम में सभी समसामयिक मिसाइल की गर्मी और मौसमी गर्माहट पर खूबसूरत काव्य पाठ किया गया एवं संस्मरण आजके कलमकारों की राजनीति पर विचार विमर्श किया गया. ज्योति नारायण के आमंत्रण पर उनके निवास स्थान पर उपस्थित कार्यक्रम के अध्यक्ष के पी अग्रवाल एवं मुख्य अतिथि मंजू शर्मा, अतिथि सागर जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्योति नारायण, मीडिया प्रभारी गीता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रेम नारायण और कार्यकारिणी सदस्य कवि विनोद गिरी’ अनोखा’ रेखा अग्रवाल, बाल कवियित्री सुभी, बाल कवि राधे ने देश प्रेम एवं युद्ध समाप्त करने के भाव रचनाएं प्रस्तुत कर एक खुशनुमा समां बाँध दिया और तालियां बटोरी।इस मौके पर एकता, सूरज, अनुशा भी उपस्थित थे। अंत में कार्यकारिणी सदस्या रेखा जी के धन्यवाद ज्ञापन के पश्चात रात्रि भोजन उपरांत सफल कार्यक्रम का समापन हुआ।