हिंदी प्रचार सभा हैदराबाद द्वारा अमर हबीब का हुआ स्वागत सम्मान

शब्द वेध बुक हाऊस की ओर से जनसंपर्क विशेषज्ञ प्रो. सुरेश पुरी लोक पत्रकारिता की घोषणा पर हैदराबाद में हिंदी प्रचार सभा हैदराबाद द्वारा अमर हबीब का स्वागत सम्मान किया गया.

हैदराबाद, 13 मई, 2025. बाबा साहेब डॉ आंबेडकर मराठवाड़ा विद्यापीठ से सेवानिवृत जनसंपर्क विभाग के अध्यक्ष प्रो. सुरेश पुरी ( परीक्षा मंत्री, हिंदी प्रचार सभा हैदराबाद) एक जिम्मेदार अभिभावक बन रहे. इसीलिए इनके सकू छात्र देश के विभिन्न क्षेत्र में कार्यरत हैं. इन्हीं छात्रों में से एक है बैजनाथ वाघमारे, जिन्हें पढ़ने और किसी भी विषय पर लिखने की अच्छी आदत थी. लेकिन निर्धनता के कारण प्रो. सुरेश पुरी से संपर्क किया और कहा कि मैं लेखन कार्य भी करता हूं और मुझे कंप्यूटर का भी ज्ञान है. बाघमारे ने पुरी जी को बताया कि मैं दैनिक समाचार पत्र लोकमत में भी कार्य कर रहा हूं फिर भी मेरी इच्छा है कि मैं स्वतंत्र लेखन कार्य करूं लेकिन इसके लिए कंप्यूटर की आवश्यकता है. यह सुनते ही प्रो. पुरी ने कहा कि तुम जाकर कंप्यूटर के कोटेशन ले आओ. इस तरह के आश्वासन मिलते ही बैजनाथ दूसरे दिन कोटेशन सहित प्रो पुरी के पास पहुंच गए. पुरी ने पूछा कंप्यूटर को मैं दे दूंगा लेकिन इसे तुम रखोगे कहां? बैजनाथ ने कहा, मान्यवर मैंने एक मलगी अच्छी है, वहां अपना काम शुरू करना चाहता हूं. प्रो. सुरेश पुरी बैजनाथ को लेकर उसे जगह पहुंच गए और देखा और उन्होंने तुरंत उन्हें कंप्यूटर दिलवा दिया. बैजनाथ अपना कार्य शुरू किया और पत्रकारिता के साथ-साथ पुस्तकों का प्रकाशन भी करने लगा. जानकारी है कि आज तक उन्होंने लगभग 600 पुस्तकों का प्रकाशन किया है . उन्हीं पुस्तकों में से एक ग्रंथ उन्होंने अपने गुरु प्रो. सुरेश पुरी के नाम लिखा. नाम है ” जनसंपर्क संकल्पना और सिद्धांत” यह ग्रंथ बहुत ही लोकप्रिय हुआ एवं विद्यापीठ के विद्यार्थियों के साथ साथ जीवन में काम करने के लिए उपयोगी साबित हुई . हिंदी में प्रकाशित इस ग्रंथ को महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी की ओर से ” बाबूराव विष्णु पराडकर पुरस्कार” भी प्राप्त हुआ है. शब्द वेध बुक हाउस प्रकाशन के प्रकाशक प्रो. सुरेश पुरी के सहयोग के कारण बैजनाथ वाघमारे अपने गुरु के नाम से 75 वें अमृत महोत्सव के अवसर पर इस वर्ष 2025″ प्रो. सुरेश पुरी लोक पत्रकारिता पुरस्कार” प्रतिवर्ष देने का निश्चय किया है. इसी पुरस्कार के अंतर्गत सर्वप्रथम पुरस्कार के लिए वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता अमर हबीब का चयन किया गया है. यह पुरस्कार 18 मई 2025 को शाम 6 बजे छत्रपति संभाजी नगर( औरंगाबाद) महाराष्ट्र के मौलाना आजाद संशोधन केंद्र, मजनू हिल पर दिया जाएगा. इस संदर्भ में ” प्रो. सुरेश पुरी लोक पत्रकारिता पुरस्कार ” ग्रहित पत्रकार एवं अंतर भारती के पूर्व राष्ट्रीय कार्य अध्यक्ष एवं सलाहकार अमर हबीब अंतर भारती कार्यक्रम के लिए हैदराबाद आने पर उन्हें पंडित नरेंद्र भवन काचीगुड़ा के सभागार में हिंदी प्रचार सभा हैदराबाद द्वारा उनका सत्कार किया गया . हिंदी प्रचार सभा हैदराबाद के विशेष अधिकारी श्रुतिकांत भारती ने उन्हें शाल, माला एवं हिंदी प्रचार सभा हैदराबाद का मोमेंटो सहित पगड़ी पहनकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर अंतर भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष पांडुरंग नाडकर्नी( गोवा) विभा भारती, मनीषा रानी आर्य, हिंदी प्रचार सभा हैदराबाद के रजिस्ट्रार नामदेव बाघमोड़े, कार्यालय मंत्री वेंकटेश, शिवलिंगम गौड, जी आर नरसिंग, प्रतिभा कुलकर्णी, भानुदास पुजाड़े, सुनीता सबनीस, विनोद, श्रीकांत, सरिता, अरुण एवं अंतर भारती के लगभग 50 से अधिक सदस्य उपस्थित थे.