हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की विशेष रिपोर्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन पर राजद नेता देसी यादव ने कहा कि इस पर मुझे कुछ ज्यादा टिप्पणी नहीं करनी है. तेजस्वी यादव ने कहा कि भारत की सेना ने मुंहतोड़ जवाब दे दिया है.
पटना/ हैदराबाद, 14 मई, 2025. बिहार के नेता प्रतिपक्ष तथा राजद के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव ने बीते कल छपरा रवाना होने के पहले भारतीय सेना और देश की सुरक्षा को लेकर बड़ी बात कही . प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन पर तेजस्वी यादव ने कहा कि इस पर मुझे कुछ ज्यादा टिप्पणी करने की जरूरत नहीं है. वहीं, बीजेपी की तरफ से तिरंगा यात्रा निकाले जाने पर उन्होंने कहा कि सेना को राजनीति में नहीं घसीटना चाहिए. इस पर राजनीति करना सही नहीं है. करने वाले लोग करते हैं, लेकिन हम सकारात्मक राजनीति करते हैं . राजद नेता ने कहा कि जिन्होंने शहादत दी उनका घर छपरा के गरखा में है, उनके परिजनों से हम मिलने जा रहे हैं. हमें गर्व है कि बिहार के लाल देश की सुरक्षा करते समय अपनी जान दे दी . जब भी देश की सुरक्षा के मामले की बात आएगी बिहार कभी पीछे नहीं हटेगा .
तिरंगा यात्रा निकालने पर क्या बोले तेजस्वी ?
विशेष सत्र बुलाने की मांग पर तेजस्वी यादव ने कहा कि भारत की सेना ने मुंहतोड़ जवाब दे दिया है. सेना के लोगों ने जो बलिदान दिया है देश की रक्षा के लिए, जिनकी वजह से आज देश की सीमा सुरक्षित है. कम से कम पार्लियामेंट सेशन बुलाकर सरकार धन्यवाद दे . पूरे देश की तरफ से जितनी भी राजनीतिक पार्टियां है सब अपनी बात रखेंगे. बहादुर भारतीय सेना पर हमें गर्व है, इसलिए हम चाहते थे कि एक पार्लियामेंट सेशन बुलाया जाए.
‘ पूरा देश सेना को धन्यवाद देना चाहते हैं’
तेजस्वी यादव ने कहा पूरा देश सेना को धन्यवाद देना चाहता है. इसमें कोई बुरी बात नहीं है . पार्लियामेंट से बड़ा प्लेटफार्म नहीं हो सकता. देश का सबसे बड़ा लोकतंत्र का मंदिर कोई है तो वह पार्लियामेंट है . शरद पवार पर तेजस्वी यादव ने कहा कि सबकी अपनी अपनी राय है.