ट्रंप ने तिजारत की धौंस दिखा दी..

हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की विशेष रिपोर्ट

राजद के वरिष्ठ नेता तथा सांसद मनोज झा ने कहा है कि हमारे प्रधानमंत्री के संबोधन के पहले ट्रंप कहते हैं कि हमने तिजारत की धौंस दिखा दी. ये भारत जैसे राष्ट्र की प्रतिष्ठा का मामला है. ये पक्ष विपक्ष का मामला नहीं है.

नई दिल्ली/ हैदराबाद, 14 मई, 2025.
राजद के वरिष्ठ नेता और सांसद मनोज झा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के नाम संबोधन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की घोषणा पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अच्छा लगा कि देश के प्रधानमंत्री बोल रहे थे. लेकिन जिस तरह डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध विराम की घोषणा पहले की और तिजारत की धौंस दिखाई ये सही नहीं है. उनका मानना है कि भारत को इसका जवाब देना चाहिए.

सांसद मनोज झा ने क्या कहा ?

आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा, ” कल जब प्रधानमंत्री ने संबोधन किया थिस इसका इंतजार कर रहा था, जो हमारी सेनाओं ने पत्रकार वार्ता में बताया था उसी की पुष्ट हुई. मैं तीन दिनों से देख रहा हूं कि अमेरिका के राष्ट्रपति हमारे घोषणा से पहले युद्ध विराम की घोषणा कर देते हैं. अगले दिन कश्मीर को लेकर तथ्यहिन बयान दे देते हैं और हमारे प्रधानमंत्री के संबोधन से कुछ मिनट पहले कहते हैं कि हमने तिजारत की धौंस दिखा दी. ये भारत जैसे राष्ट्र की प्रतिष्ठा का मामला है. ये पक्ष विपक्ष का मामला नहीं है, हमें इसका प्रतिकार करना चाहिए. “

मनोज झा ने ट्रंप को लेकर क्या कहा ?

राजद नेता मनोज झा ने यह भी कहा कि आतंक की पाठशाला चलाने वालों को जो संदेश देना था, उसमें हमारी सेना ने पूरे शौर्य और पराक्रम के साथ अपना लोहा मनवाया, लेकिन हमें चिंता इस बात की है कि जिस तरह हमारे प्रधानमंत्री के संबोधन से कुछ देर पहले ट्रंप ने आकर कहा कि हमने तिजारत की धौंस दिखा दी. ये सही नहीं हुआ. ये देश की प्रतिष्ठा का सवाल है. इसका जवाब तो देना ही चाहिए.