‘ वे लोकतंत्र, संविधान और जाति जनगणना के खिलाफ हैं, बिहार में पीएम मोदी पर बरसे राहुल गांधी
हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की खास रिपोर्ट
दरभंगा/ हैदराबाद, 15 मई, 2025. बिहार के दरभंगा में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अंबेडकर छात्रावास में’ शिक्षा न्याय संवाद ‘ कार्यक्रम को संबोधित किया . उन्होंने कहा कि, ” आपको एक साथ खड़ा होना है. बिहार की पुलिस ने मुझे रोकने की कोशिश की लेकिन वे मुझे नहीं रोक पाई क्योंकि आप सभी की शक्ति मेरे पीछे है. हमने प्रधानमंत्री मोदी से कहा कि आपको जाति जनगणना करनी होगी. वे लोकतंत्र, संविधान और जाति जनगणना के खिलाफ है . दरभंगा में पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी संविधान अब लोकतंत्र के खिलाफ हैं. उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान की आबादी में 90 फ़ीसदी अति पिछड़ा, पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक हैं . नरेंद्र मोदी इनके खिलाफ है. राहुल गांधी ने कहा, आपके दबाव में जाति जनगणना करने की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि प्रशासन ने यहां आने से मुझे रोकने की कोशिश की, लेकिन मैं नहीं रुका क्योंकि आपकी शक्ति मेरे पीछे है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही केंद्र की सरकार लोकतंत्र और संविधान को नहीं मानती. उन्होंने कहा कि प्रशासन के रोकने के बावजूद वे दरभंगा के अंबेडकर छात्रावास परिसर पहुंचे और वहां छात्रों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी दरभंगा एयरपोर्ट से सीधे ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय परिसर स्थित डॉ नगेंद्र झा स्टेडियम पहुंचे . वहां से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के स्थल अंबेडकर छात्रावास की ओर रवाना हुए, लेकिन खानकाह चौक पर प्रशासन ने उनके काफिले को आगे बढ़ने से रोक दिया. इसके बाद वे पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ पैदल ही अंबेडकर छात्रावास की ओर रवाना हो गए. प्रशासन की मुस्तैदी को दरकिनार करते हुए राहुल गांधी अंबेडकर छात्रावास पहुंचे और शिक्षा न्याय संवाद में भाग लिया.
बिना इजाजत अंबेडकर छात्रावास पहुंचकर गरजे राहुल–कहा कोई शक्ति उन्हें रोक नहीं सकती
इससे पहले राहुल गांधी ने एक्स पर वीडियो बयान जारी करते हुए कहा कि बिहार में एनडीए की डबल इंजन धोखेबाज सरकार मुझे अंबेडकर हॉस्टल में दलित और पिछड़े छात्रों से बातचीत करने से रोक रही है. संवाद कब से अपराध हो गया? नीतीश जी किस बात से डर रहे हैं? क्या बिहार में शिक्षा और सामाजिक न्याय की स्थिति छुपाना चाहते हैं? अंबेडकर कल्याण छात्रावास में अपनी संबोधन में राहुल गांधी ने कहा कि हमने संसद में जातीय जनगणना करने की मांग की . सरकार इसे नहीं करना चाहती थी . लेकिन आपकी ताकत से डरकर केंद्र सरकार ने यह फैसला लिया. हमने संसद में मांग किया कि पीएम संविधान को माथे से लगाएं. उसके बाद डरकर उन्होंने यह काम किया. लेकिन ये लोग लोकतंत्र के खिलाफ हैं. आरक्षण की 50 फ़ीसदी की सीमा को तोड़ने की हमारी मांग को स्वीकार नहीं कर रहे हैं. दरभंगा के मुगलपुरा स्थित अंबेडकर छात्रावास में शिक्षा न्याय संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि सरकार बनने पर दलित छात्रावासों को स्थिति में सुधार करेंगे. उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े पदों पर दलित वर्ग के लोगों को जगह नहीं मिल पाती है . 5 से 10 लोगों तक ही पूरा का पूरा धन जा रहा है. केरल की तरह पूरे देश में जाति जनगणना होनी चाहिए. राहुल गांधी ने कहा कि अडानी अंबानी की सरकार है . यह आपकी सरकार नहीं है. उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार के इशारे पर प्रशासन यहां आने से मुझे रोक रही थी. लेकिन रोक नहीं पाई क्योंकि आप लोगों की ताकत हमारे साथ है. भारत में लोकतंत्र है, देश संविधान से चलता है, न कि तानाशाही से. हमें सामाजिक न्याय और शिक्षा के लिए आवाज उठाने से कोई नहीं रोक सकता .