भक्ति भाव में डूबी मिस वर्ल्ड प्रतिभागी, तेलंगाना के प्रसिद्ध रामप्पा मंदिर के किए दर्शन

हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह विशेष रिपोर्ट
प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता मिस वर्ल्ड प्रतिभागियों ने बुधवार 14 मई को तेलंगाना की संस्कृति और धरोहरों के दर्शन किए. वे प्रसिद्ध रामप्पा मंदिर दर्शन करने भी पहुंची
मुलुगु / हैदराबाद, 15 मई, 2025. मिस वर्ल्ड 2025 की प्रतियोगियों ने बुधवार 14 मई को तेलंगाना के दो सबसे प्रतिष्ठित मंदिरों के दर्शन किए. वे मुलुगु जिले में रमप्पा मंदिर दर्शन करने पहुंची. इसके बाद वारंगल में प्रसिद्ध हजार स्तंभ भी पहुंची . इस दौरान प्रतिभागी पारंपरिक भारतीय परिधान में नजर आई . भारतीय संस्कृति और धरोहरों को देख वे अभिभूत हुई.
रामप्पा मंदिर दर्शन से शुरू हुई यात्रा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेलंगाना में बुधवार को मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की प्रतिभागियों को भारतीय संस्कृति को नजदीक से देखने का अवसर मिला . उन्होंने इन ऐतिहासिक स्थलों पर साड़ियां भेंट की और प्रार्थनाएं की . तेलंगाना पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित इस टूर की शुरुआत रामप्पा मंदिर से हुई, जिसे रुद्रेश्वर मंदिर के नाम से भी जाना जाता है. यहां प्रतिभागियों का अभिवादन किया गया.
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ प्रतिभागियों का हुआ भव्य स्वागत
जिला प्रशासन द्वारा आयोजित पारंपरिक कोम्मु कोया नृत्य और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भाग ले रही सुंदरियों का अभिनंदन किया गया. इसमें क्षेत्र की समृद्ध विरासत को प्रदर्शित किया गया. मंदिर में प्रवेश करने से पहले प्रतियोगियों ने पानी से भारी सुंदर प्लेटो का उपयोग करते हुए पारंपरिक पैर धोने की रस्म पुरी की.+ स्थानीय दुकानदारों से की खरीदारी + काकतीय राजवंश के शासनकाल में 13वीं शताब्दी में निर्मित रामप्पा मंदिर वास्तु कला का एक उत्कृष्ट नमूना है. स्थानीय गाइड और सांस्कृतिक विशेषज्ञों के साथ प्रतियोगियों ने मंदिर की नक्काशी, इसकी छत में इस्तेमाल हल्की तैरती ईटों और काकतीय युग की इंजीनियरिंग के बारे में जानकारी ली . इसके बाद प्रतिभागियों ने सांस्कृतिक अनुभव के लिए आसपास के फेरीवालों के स्टालों का दौरा किया, स्थानीय कारीगरों और विक्रेताओं के साथ बातचीत करते हुए खरीदारी की.
