भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य ने तिरंगे से पोंछ ली नाक

कांग्रेस के कई नेताओं ने भाजपा विधायक का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया. बालमुकुंद आचार्य हवामहल विधानसभा सीट से विधायक हैं.

जयपुर/ हैदराबाद, 15 मई, 2025. राजस्थान बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य एक बार फिर विवादों में आ गए हैं. इसमें वो तिरंगे से अपना नाक पोंछते हुए दिखाई दे रहे हैं. कांग्रेस नेताओं ने वीडियो शेयर करते हुए भाजपा विधायकों को आड़े हाथों लिया है.

राष्ट्रध्वज का अपमान एक गंभीर अपराध— कांग्रेस सांसद

कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ” जयपुर की जनता को हर दिन देशभक्ति का सर्टिफिकेट बांटने वाले ये विधायक महोदय तिरंगे से नाक पोंछ रहे हैं. क्या तिरंगे का सम्मान ऐसे किया जाता है ? राष्ट्रध्वज तापमान एक गंभीर अपराध है. “

पवन खेड़ा ने भी साधा निशाना

वहीं, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, ” यह वही है ना जो किसी न किसी बिरयानी की दुकान पर अक्सर पाए जाते हैं? ” हवामहल से भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य के ये वीडियो बीजेपी की तिरंगा यात्रा का है . ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद बीजेपी देशभर में तिरंगा यात्रा का आयोजन कर रही है.

हाथों में गदा लिए दिखे भाजपा विधायक वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि भाजपा विधायक तिरंगा यात्रा के दौरान एक हाथ में गदा लिए हुए हैं. उनके दूसरे हाथ में ऑपरेशन सिंदूर पराक्रम अभूतपुर में लिखा हुआ प्ले कार्ड और राष्ट्रीय ध्वज है. जैसा की दावा किया जा रहा है, वो अपना नाक या मुंह पोंछने के लिए तिरंगे का ही इस्तेमाल कर लेते हैं.