यूपी में हादसा… 7 की हुई मौत

यूपी में हादसा… 7 की हुई मौत, कोई काम की तलाश में तो कोई घर जाने को, रास्ते में मिली मौत

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में संडीला — बांगरमऊ रास्ते पर तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरलोड ऑटो में टक्कर मार दी. हादसे में ऑटो सवार मां — बेटा सेमत 7 लोगों की मौत हो गई. ऑटो में 9 लोग सवार थे. 2 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

हरदोई/ संडीला / हैदराबाद, 16 मई, 2025. उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में संडीला– बांगरमऊ रास्ते पर तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरलोड ऑटो में टक्कर मार दी . हादसे में ऑटो सवार मां — बेटा सेमत 7 लोगों की मौत हो गई. ऑटो में 9 लोग सवार थे. 2 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं, पुलिस ट्रक चालक राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है . दुर्घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है. हरदोई के संडीला — बांगरमऊ मार्ग पर यह घटना घटी है.

बीमार भाभी को देखने मुंबई से आया निसार, घर तक नहीं पहुंच सका

कछौना कोतवाली क्षेत्र के बंनवा निवासी निसार (35) राज मिस्त्री थे. पिछले कुछ समय से गांव में काम नहीं मिल रहा था. 12 दिन पहले ही वह मुंबई में अपने भाई के दामाद अफाक के पास काम करने गए थे. तीन दिन पहले निसार की बड़ी भाभी सकीना की तबीयत बिगड़ गई. इसकी खबर लगते ही निसार मुंबई से वापस उन्नाव रेलवे स्टेशन उतर गया. यहां से वह एक ऑटो से बांगरमऊ से संडीला जाने के लिए निकल पड़ा. रास्ते में ही हुए हादसे में उसकी मौत हो गई. निसार की पत्नी शहरीन की मौत 7 वर्ष पहले हो चुकी है. अब निसार की भी मौत होने से पुत्र जावेद (12) और पुत्री शुबी ( 14) बदहवास हो गई.

बीमार मां को देखने जा रही फूलजहां की बेटे समेत गई जान, पति गंभीर
उन्नाव जनपद के बेहटा मुजावर निवासी सिराज (30) सास सईदुन जिसका हाल ही में ऑपरेशन हुआ है. हाल-चाल जानने अपनी पत्नी और पुत्र अयाज (3) के साथ बेगमगंज ऑटो में सवार होकर निकाला था. रास्ते में ही हुए हादसे में सिराज की पत्नी और बेटे की मौत हो गई, जबकि सिराज को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है . बहन की शादी में पंजाब से आया अंकित दुनिया से चला गया

कछौना कोतवाली इलाके में बाह्दीन निवासी अंकित(20) पंजाब के लुधियाना में एक धागा फैक्ट्री में काम करता था. उसकी बहन रोहिणी की शादी पर वह पंजाब से गांव आया था. अंकित का ननिहाल कासिमपुर क्षेत्र के बिहंदर खुर्द वह मां के घर गया था. वहां से वापस बिहंदर में ही ऑटो में सवार हुआ. रास्ते में उसकी मौत हो गई. पांच भाई बहनों में अंकित दूसरे नंबर का था . मां शिव देवी उसका शव देख बदहवास हो गई.

लखनऊ जाने के लिए निकले थे, मिली मौत

कासिमपुर के मल्हन खेड़ा निवासी अरविंद(19) चार भाई बहनों में
दूसरा नंबर का था . पिता नंदराम खेती मजदूरी करते हैं. अरविंद काम तलाशने लखनऊ जाने के लिए निकला था. लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई. बेटे की मौत की खबर मिलने पर नंदराम और मां शीला देवी बदहवास हो गई.

सवरियों को लेने सुबह घर से निकला था रंजीत, ढाई घंटे बाद आई मौत की खबर
कासिमपुर क्षेत्र के बाजार खेड़ा मजरा औरामऊ निवासी रंजीत खुद का ऑटो रिक्शा चलाता था. हर रोज सुबह 6:30 बजे ऑटो लेकर बांगरमऊ जाता था और सवारियों को लेकर आता था. हादसे में उसकी भी मौत हो गई. उसके परिवार में पत्नी प्रीति, दो बेटियां प्रिया व रिया एवं पुत्र हर्ष वह पता चलने पर वे लोग भी बदहवास हो गए.