काशी में 100 दूल्हा – दुल्हन सामूहिक विवाह से भूखे लौटे

वाराणसी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान खाना कम पड़ गया. करीब 100 से ज्यादा दूल्हा — दुल्हन और उनके घरवालों को बिना खाना खाए लौटना पड़ा.

वाराणसी/ हैदराबाद, 16 मई, 2025. हुआ यूं कि शादी खत्म होने के बाद अचानक भीड़ खाना खाने पर टूट पड़ी. थोड़ी देर में खाना खत्म हो गया . किसी को सिर्फ सब्जी मिली तो किसी को पूड़ी. खाना न मिलने पर राज्य के राज्य मंत्री और विधायकों की मौजूदगी में ही बारातियों और परिजनों ने जमकर हंगामा किया. बर्तन खाली देखकर कर्मचारी काउंटर छोड़कर भाग निकले . इस मामले पर अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए हैं. मामला यहां के हरहुआ ( पिंडरा ) क्षेत्र का है. घटना सामने आने पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तंज कसा है. उन्होंने कहा, ” भाजपाई ‘ कोरोना दान ‘ का तो खा गए. अब ‘ कन्यादान’ का भी… शर्मनाक! शादी समारोह की पूरी जिम्मेदारी समाज कल्याण विभाग यानी सरकार की होती है. लड़की और लड़का पक्ष के 10-10 लोगों को खाने की व्यवस्था होती है. इसके लिए कूपन जारी किया जाता है.

193 जोड़ों ने लिए सात फेरे, मंत्री के सामने हंगामा
दरअसल, हरहुआ में गुरुवार को 193 जोडों के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया था. यह आयोजन काशी कृषक इंटर कॉलेज में 193 जोड़ों ने सात फेरे लिए. इसमें 4 मुस्लिम जोड़े भी शामिल थे. कार्यक्रम के दौरान राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल ने नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया. अजगरा विधायक टी. राम समेत भारी संख्या में जनप्रतिनिधि और शासकीय अधिकारी भी मौजूद रहे . शादी की रस्मों के दौरान खाना शुरू हुआ. थोड़ी देर में ही पूरा खाना खत्म हो गया . समारोह में आए लोग एक — दूसरे से भिड़ गए. बर्तन खाली देखकर कर्मचारी काउंटर छोड़कर भाग निकले . दूल्हा — दुल्हन और उनके परिजन पत्तल लेकर एक काउंटर से दूसरे काउंटर का चक्कर लगाते दिखे.

खाना हुआ खत्म तो कर्मचारी काउंटर छोड़कर भाग निकले
समझ में चोलापुर से पहुंचे एक युवक ने बताया– किसी को प्लेट तो किसी को सिर्फ सब्जी मिली. स्टॉल पर खाना परोसने के लिए वेटर और विभागीय कर्मचारियों को लगाया गया था. लेकिन जब काउंटर पर लोग पहुंचे तो चंद मिनटों में ही सभी खाने के बर्तन खाली हो गए. सभी वेटर भीड़ देखकर पंडाल छोड़कर भाग निकले . हमें न पूड़ी मिली और न ही सब्जी.

बेटे, बहू और समधी को खाना नहीं मिला
घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है. इसमें एक युवक कहता है– पूड़ी दो, पूड़ी… कुछ नहीं मिल रहा है. क्या करें? ” जवाब में खाना परोसने वाला कहता है, ” हम क्या करें? जाकर अधिकारी से कहिए.

भीड़ बढ़ने से स्थिति नियंत्रण के बाहर हुई — बीडिओ
हरहुआ बीडिओ बद्री प्रसाद वर्मा ने कहा– खाने के स्टॉल पर अचानक भीड़ बढ़ गई. इस वजह से अफरा – तफरी मच गई. खाना निकालने को लेकर वेटरों से लोगों की बहस हो गई. 3, 860 लोगों का खाना बनाया गया होगा. इसके बाद खाना कैसे कम हुआ, इसकी जांच की जाएगी.