
हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की विशेष रिपोर्ट
अतापुर / हैदराबाद, 17 मई, 2025. महाराणा प्रताप सेवा समिति के तत्वावधान में पहली बार यहां के अत्तापुर स्थित रामबाग के श्री राम मंदिर प्रांगण में स्वजातीय विवाह समारोह का आयोजन किया गया. इस आशय की जानकारी देते हुए महाराणा प्रताप सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष ठाकुर विजय दिनेश सिंह, सचिव कुमार गौरव प्रताप सिंह एवं कोषाध्यक्ष ठाकुर मनोज सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि महाराणा प्रताप सेवा समिति द्वारा सामाजिक उत्थान एवं स्वजातीय परंपरा को सुदृढ करने के उद्देश्य से इस मंगल कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सदा से ही इस संस्थान का उद्देश्य ऐसे परिवारों की सहायता करना है, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और अपनी संतानों का विवाह भव्य रूप से करने में असमर्थ हैं. इस तरह के आयोजन न केवल आर्थिक बोझ कम करता है, बल्कि सामाजिक एकता एवं समरसता सह आपसी सहयोग की भावना को भी बढ़ावा देता है. वहीं, इस पुण्य कार्य को सफल बनाने हेतु हमें समाज के समर्पित एवं सेवाभावी व्यक्तियों से जरूरतमंद के जीवन में खुशियां दिलाने की अपेक्षा है. मिली जानकारी के मुताबिक, इस पुण्य कार्यक्रम को अमली जामा पहनाने में समिति के कानूनी सलाहकार तथा सेवानिवृत न्यायाधीश ठाकुर गोपाल सिंह( काका जी ), नरसिंह ठाकुर, ठाकुर दिलीप सिंह अध्यक्ष, ठाकुर जीवन सिंह, ठाकुर नरेंद्र सिंह, ठाकुर राज किशोर सिंह व सचिव राम सिंह सहित अनेक विशिष्ट स्वजातीय बंधुओ ने इस वैवाहिक कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई. जबकि विवाह कार्यक्रम में अर्थी ठाकुर संग आशीष ठाकुर वर – वधु को आशीर्वाद देने मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व पार्षद मुकेश सिंह, पूर्व पार्षद परमेश्वरी सिंह, बीजेपी के वरिष्ठ नेता गोविंद राठी, टीआरएस नेता बहन शांति देवी, राजपूत समाज, वीर क्षत्रिय राजपूत समिति, क्षत्रिय राजपूत सभा, परशुराम सेवा समिति, श्री कच्ची संग कारवां, चारमहल फाग मंडली, श्री संत रविदास फाग मंडली, ठाकुर सुजीत सिंह, ठाकुर राजेंद्र सिंह, ठाकुर उपेंद्र सिंह, मुरली मोहन सिंह, जयवीर सिंह, संतोष सिंह, नरेंद्र सिंह, रघुनंदन सिंह, ठाकुर माखन सिंह, राम सिंह, राजमोहन सिंहा, ज्ञानेश्वर सिंह, सतीश सिंह, विजय सिंह, राहुल सिंह, लाखन सिंह, बलवीर सिंह, सुकराज सिंह, जितेंद्र अवस्थी, बालाजी, राणा नागेश सिंह, अजय सिंह समेत अनेक गणमान्य स्वजातीय बंधुओ ने इस सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम में शामिल होकर वर – वधू को आशीर्वाद देकर मंगल कामनाएं की.