2000 करोड़ रुपए खर्च करेगी तेलंगाना सरकार

असदुद्दीन ओवैसी के लोकसभा क्षेत्र हैदराबाद में तेलंगाना सरकार 2000 करोड रुपए विकास कार्यों पर खर्च करेगी. इसकी जानकारी राज्य के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने मीडिया को दी है

हैदराबाद, 17 मई, 2025. तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार हैदराबाद लोकसभा क्षेत्र में मेट्रो रेल सहित विभिन्न परियोजनाओं पर 2000 करोड रुपए खर्च करने की योजना बना रही है. बता दें कि, हैदराबाद के सांसद व एआईएम आईएम प्रमुख असदुद्दी ओवैसी हैं.

हज यात्रियों को ले जाने वाली बसों को दिखाई हरी झंडी

हज यात्रियों को ले जाने वाली बसों को हरी झंडी दिखाने से पहले एक सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि तेलंगाना सरकार शहर के पास मम्मी ममीडिपल्ली में हज यात्रियों के लिए नए आवास का निर्माण करेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस साल सरकार को हज के लिए 6000 आवेदन मिले, जिनमें से सभी को मंजूरी दे दी गई .

कार्यक्रम में साथ नजर आए ओवैसी और सीएम रेवंत रेड्डी

मुख्यमंत्री रेड्डी ने मुस्लिम युवाओं से राजीव युवा विकासम के तहत सरकारी वित्तीय सहायता के लिए आवेदन करने की अपील की, जो राज्य सरकार का एक कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य स्वरोजगार को बढ़ावा देना है.
इससे पहला राज्य सरकार ने बेरोजगार युवाओं को उद्यमी बनने में मदद के लिए 6000 करोड़ रुपए के बजट के साथ योजना शुरू करने की घोषणा की. इस कार्यक्रम के दौरान सांसद असदुद्दीन ओवैसी और अनिल कुमार यादव के साथ-साथ कई विधायक और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

बिजली नेटवर्क का आधुनिकीकरण करने का निर्देश

उधर, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को अधिकारियों से बिजली नेटवर्क का आधुनिकीकरण करने को कहा.
क्योंकि तेलंगाना की ऊर्जा आवश्यकता वर्तमान में 18000 मेगावाट के मुकाबले 2035 तक लगभग 32000 मेगावाट तक पहुंचाने का अनुमान है. सीएम ने ऊर्जा पर समीक्षा बैठक भी की.