11 साल, 72 देश और 151 दौरे… कुछ काम ना आया, खड़गे ने पीएम मोदी की कूटनीति पर…
हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह विशेष रिपोर्ट
खड़गे ने कहा है कि बीते कुछ वर्षों में पीएम मोदी कई बार अमेरिका गए, लेकिन वह आईएमएफ को पाकिस्तान को लोन दिलवाने से एक बार फिर नहीं रोक पाए. इससे पहले खड़गे ने ऑपरेशन सिंदूर
नई दिल्ली / हैदराबाद, 20 मई, 2025. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति पर सवाल उठाते हुए निशाना साधा है. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि पीएम मोदी ने बीते कुछ सालों में कई विदेशी दौरे किए, लेकिन अब भी भारत वैश्विक मंच पर अलग-थलग नजर आता है. खड़गे ने आरोप लगाते हुए कहा कि पीएम मोदी अब तक 151 विदेश दौरे कर चुके हैं, जिसका कोई फायदा नहीं हुआ . इस दौरान उन्होंने यह सवाल भी उठाए कि क्या इन यात्राओं से भारत की वैश्विक स्थिति में सुधार के कोई सार्थक परिणाम मिले हैं. मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में खड़गे ने कहा, ” प्रधानमंत्री मोदी पिछले 11 सालों से लगातार विदेश यात्राएं कर रहे हैं, लेकिन जब भारत को पाकिस्तान को बेनकाब करने के लिए अंतरराष्ट्रीय समर्थन की जरूरत थी, तो कोई भी देश हमारा साथ देने के लिए आगे नहीं आया. ” उन्होंने कहा, पिछले 11 सालों में प्रधानमंत्री मोदी ने 151 विदेश यात्राएं की है और 72 देशों का दौरा किया है. उन्होंने 10 बार अमेरिका का दौरा किया. फिर भी मोदी सरकार की विदेश नीति की वजह से हमारा देश अकेला खड़ा है. क्या प्रधानमंत्री का काम सिर्फ विदेश जाकर फोटो खिंचवाना है?. ” उन्होंने पाकिस्तान को हाल ही में मिले आईएमएफ से मिले लोन पर सवाल उठाते हुए कहा, ” आईएमएफ ने पाकिस्तान को 1.4 बिलियन डॉलर का बेलआउट लोन दिया है. लेकिन किसी ने भी भारत के रुख का समर्थन नहीं किया. ” खड़गे ने युद्ध विराम के तरीकों पर भी सवाल उठाया. कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखा, ” जब हमारे बहादुर सेनाएं आतंकवादियों के खिलाफ अभियान चला रही थी, तब अचानक युद्ध विराम की घोषणा कर दी गई. ” उन्होंने कहा, ” अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह कहकर हमारे देश का अपमान किया है कि मैं भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम करवाया. डोनाल्ड ट्रंप ने इसे कम से कम सात बार दोहराया अभी. “