कल्याण में जर्जर इमारत का स्लैब गिरा, 6 की मौत, 6 घायल,लापरवाही पर उठे सवाल


हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की विशेष रिपोर्ट

कल्याण में मंगलवार दोपहर चार मंजिला एक जर्जर इमारत की उपरी मंजिल का स्लैब निचली मंजिलों पर गिर जाने से 4 महिलाएं और 2 वर्षीय एक बच्ची सहित 6 व्यक्तियों की जान चली गई एवं 6 अन्य घायल हो गए


कल्याण/ हैदराबाद, 21 मई, 2025. महाराष्ट्र में ठाणे के पास कल्याण इलाके में मंगलवार दोपहर एक रिहायशी जर्जर इमारत की एक मंजिल की छत गिरने से कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई, दिन में एक बच्चा भी शामिल है, जबकि 6 अन्य घायल हो गए. कल्याण पूर्वी के मंगलराघो नगर इलाके में स्थित सप्तश्रृंगी इमारत की चौथी मंजिल का स्लैब दोपहर करीब 2:15 बजे गिर गया. अधिकारियों ने बताया, दमकल विभाग और आपदा प्रतिक्रिया बल की टीमों द्वारा राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है. कल्याण के तहसीलदार सचिन शेजाल ने पत्रकारों को बताया कि कुछ व्यक्ति अभी भी मलबे में फंसा हुआ हो सकता है. अधिकारियों के मुताबिक, यह हादसा मंगलवार दोपहर को हुआ. मृतकों की पहचान नमस्वी श्रीकांत शेलार (2), प्रमिला साहू (56), सुनीता नीलांचल साहू(38), सुशीला नारायण गुजर (78), वेंकट भीमा चव्हान (42) और सुजाता मनोज वाडी
(38) के रूप में हुई है. इस हादसे में 6 अन्य व्यक्ति भी घायल हुए हैं, दिन में 4 वर्ष के दो बच्चे भी शामिल हैं. इन सभी को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. कल्याण के उप विभागीय अधिकारी विश्वास दिगंबर गुजर ने बताया, ” कल्याण स्थित श्री सप्तश्रंगी जर्जर इमारत की चौथी मंजिल पर फ्लोरिंग का काम चल रहा था. मरम्मत कार्य के दौरान चौथी मंजिल की स्लैब गिर गई, जिससे नीचे की सभी मंजिलों की स्लैब भी उसके साथ ढह गई. ” अधिकारियों के मुताबिक, किसी हादसे में कुल 11 लोग मामले में फंस गए थे. दमकल विभाग और अन्य टीमें मौके पर पहुंची और तुरंत बचाव कार्य शुरू किया . अब तक पांच लोगों को मलबे से सुरक्षित निकाल लिया गया है. जबकि 6 लोगों की इस हादसे में जान चली गई . मलबा हटाने का काम अभी भी जारी है. इस जर्जर इमारत में 52 परिवार रहते थे. समय के साथ इसकी हालत काफी जर्जर हो चुकी है. वहीं, कल्याण महानगर निगम के अधिकारियों पर लापरवाही बरतने पर सवाल भी उठ रहे हैं.