बिहार चुनाव ओपिनियन पोल में तेजस्वी यादव सीएम के रूप में पहली पसंद

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर नया सर्वे सामने आया है. लिंक इनसाइट के सर्वे में दावा किया गया है कि महिलाओं की पसंद अभी भी एनडीए ही है . वहीं, युवावर्ग तेजस्वी यादव पर भरोसा करते दिख रहे हैं.

पटना/ हैदराबाद, 21 मई, 2025. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर एक नया सर्विस सामने आया है . लिंक इनसाइट के सर्वे में बताया गया है कि बिहार में महिलाएं एनडीए को वोट दे सकती हैं. वहीं, ज्यादातर पुरुष मतदाता महागठबंधन को वोट दे सकते हैं. सर्वे में यह भी कहा गया है कि नीतीश कुमार महिलाओं की पहली पसंद है . जबकि युवाओं में तेजस्वी यादव ज्यादा लोकप्रिय हैं .

सर्वे का सैंपल साइज 5, 145 लोग

लिंक इनसाइट की ओर से दावा किया गया है कि यह सर्वे बिहार का पहला और सबसे बड़ा ओपिनियन पोल ट्रैकर है. इस सर्वे में बिहार के 243 विधानसभा क्षेत्रों में से 194 के 5, 145 लोगों ने हिस्सा लिया. सर्व अप्रैल, 2025 के 1 से 30 के बीच किया गया था . नीतीश कुमार की जेडीयू और बीजेपी बिहार में एनडीए का हिस्सा है. जबकि, तेजस्वी यादव की राजद और कांग्रेस महागठबंधन का हिस्सा है. लिंक इनसाइट के सर्वे में युवाओं और महिलाओं की पसंद के बारे में कई बातें सामने आई है. सर्वे में यह भी बताया गया है कि बिहार में मुख्यमंत्री पद के लिए लोगों की पसंद कौन है. इस सर्वे के नतीजे बिहार के आने वाले चुनावों पर असर डाल सकते हैं.

जन सुराज में युवाओं की खास दिलचस्पी नहीं
सर्वे में युवाओं की राय भी ली गई. सर्वे के मुताबिक, बिहार के युवा एनडीए को वोट देना पसंद कर सकते हैं. लेकिन वे तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं. 18–29 वर्ष के लोगों में से 44.6% ने कहा कि
वे इंडिया को वोट देना पसंद करते हैं. वहीं, 39.5% ने कहा कि वह महागठबंधन को वोट देना पसंद करेंगे . सिर्फ 0.76% ने कहा कि वे जन सुराज पार्टी को वोट देंगे.

मुख्यमंत्री पसंद के रूप में सम्राट चौधरी ने भी ध्यान खींचा

मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर तेजस्वी यादव अपने विरोधियों से आगे हैं. 18–29 वर्ष के लोगों में से लगभग 42% ने तेजस्वी यादव को बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनाने की बात कही. वहीं, 27.7% लोगों ने नीतीश कुमार को पसंद किया. लगभग 2% ने प्रशांत किशोर को, 7% ने चिराग पासवान को, 1.61% ने सम्राट चौधरी को और 13.39% बीजेपी से एक नया चेहरा चाहा.

बुजुर्ग वोटर भी तेजस्वी यादव पर कर रहे भरोसा

सर्वे में 30–39 वर्ष के लोगों ने तेजस्वी यादव को, 40 — 49 वर्ष के लोगों ने नीतीश कुमार को, 50–59 वर्ष के लोगों ने नीतीश कुमार को और 60 वर्ष से ऊपर के लोगों ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री के रूप में पसंद किया है. नीतीश पर महिलाओं का भरोसा+ सर्वे में महिलाओं की भी राय शामिल थी. बिहार में ज्यादातर महिलाएं एनडीए को पसंद करती हैं . सर्वे में बताया गया कि 60.4% महिलाएं एनडीए को वोट दे सकती हैं. वहीं, 28.4% महिलाएं महा गठबंधन को चुन सकती है. लगभग 45% महिलाओं ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की बात कही. वहीं, 31% महिलाओं ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने की बात कही है. लेकिन ज्यादातर पुरुषों ( 45.8% ) ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री के रूप में पसंद किया है.

मुख्यमंत्री के रूप में तेजस्वी यादव पहली पसंद
लिंक इनसाइट के सर्वे में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे आगे बताया गया है. सर्वे में 39% लोगों ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने की बात कही. वहीं, 34% लोगों ने नीतीश कुमार को पसंद किया.
इससे पहले, सी वोटर के सर्वे में भी तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का सबसे पसंदीदा चेहरा बताया गया था. प्रशांत किशोर दूसरे स्थान पर थे और नीतीश कुमार तीसरे स्थान पर थे. बिहार में चुनाव अक्टूबर और नवंबर के बीच होने की संभावना है. चुनाव आयोग ने अभी तक चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं किया है. इस साल, मुकाबला नीतीश कुमार जेडीयू और बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए और कांग्रेस और तेजस्वी यादव की राजद के नेतृत्व वाले महागठबंधन के बीच होगा. अब देखना यह है कि चुनाव में क्या होता है.