
हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह खास रिपोर्ट
इस भीषण गोलीबारी में जवानों ने एक कुख्यात माओवादी नेता को मार गिराया है, जिसके ऊपर 1.5 करोड रुपए का इनाम था .इस माओवादी नेता का नाम बसवराजू था, 1970 के दशक
अबूझमाड़ / बस्तर / हैदराबाद, 21 मई, 2025. छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच बीते 72 घंटों से मुठभेड़ जारी है. अब तक 27 नक्सलियों को पुलिस ढ़ेर कर चुकी है. इस भीषण गोलीबारी में जवानों ने एक कुख्यात नक्सली को भी मार गिराया है, जिसके ऊपर 1.5 करोड़ रुपए का इनाम था. इस नक्सली नेता का नाम बसवराजू था, जो 1970 के दशक से देश में चलाए गए नक्सली आंदोलन को सक्रिय बनाए हुए था . नक्सलियों के चीफ डेढ़ करोड़ का इनामी नम्बाला केशव राव उर्फ बसवराजू उर्फ गगन्ना को जिला रिजर्व गार्ड ( डीआरजी ) के जवानों ने मार गिराया है. पुलिस ने इसके करीब 27 नक्सलियों को भी मार गिराया है. जानकारी के मुताबिक, एंटी नक्सल ऑपरेशन अभी भी जारी है. बता दें कि, नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ को नक्सलियों का अघोषित राजधानी भी कहते हैं. सुरक्षा बलों ने इसी अबूझमाड़ में नक्सलबाद को गहरी चोट मुठभेड़ के जरिए पहुंचाई है. नक्सली संगठन के शीर्ष नेतृत्व को मार गिरा देना बड़ी उपलब्धि बताई जा रही है. इस मुठभेड़ में मारे गए 27 नक्सलियों में कई सीसी( केंद्रीय कमेटी ) के मेंबर्स के मारे जाने की सूचना है. इस मुठभेड़ में एक जवान घायल हुआ है, लेकिन उसकी हालत खतरे से बाहर है. जबकि पुलिस बल का एक सहयोगी भी इस मुठभेड़ में शहीद हुआ है. जिस तरह अलकायदा का प्रमुख ओसामा बिन लादेन था, अमेरिका ने उसे पाकिस्तान के एटबाबाद सिटी में रात के समय एक बड़ा गुप्त ऑपरेशन चलाकर मारा था . श्रीलंका एलटीटीई यानी लिट्टे, जिस संगठन ने दशकों तक श्रीलंका में सेना के खिलाफ विद्रोह किया, उस संगठन का प्रमुख था प्रभाकरण.
उसे वहां की सेना ने एक विशेष अभियान चलाकर मारा था. ठीक इसी तरह भारत में नक्सलियों का प्रमुख नेता बसवराजू था. बसवराजू पर ही देश भर में नक्सली संगठन के संचालन की जिम्मेदारी थी.
ऐसा पहली बार हुआ है कि…,
1.5 करोड़ के इनामी नक्सली के मारे जाने पर गृह मंत्री अमित…
छत्तीसगढ़ में 1.5 करोड़ के इनामी सहित 27 नक्सलियों के मार गिराए जाने पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि, तीन दशक में ऐसा पहली बार हुआ है जब नक्सलियों का इतना बड़ा नेता मारा गया है. गृह मंत्री ने कहा कि नम्बाला केशव राव उर्फ़ बसवराजू नक्सल आंदोलन की रीढ़ की हड्डी था. गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने मार्च 2026 तक देश को नक्सलवाद से मुक्त करने का लक्ष्य रखा है.