
विमसार सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चालू में विलंब से कांग्रेस नाराज,बुर्ला कांग्रेस करेगी घेराव
हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की खास रिपोर्ट
बुर्ला / संबलपुर/ हैदराबाद, 21 मई, 2025. विम्सा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का निर्माण पश्चिम ओड़िशा की स्वास्थ्य प्रणाली की रीढ़ होने की वजह से इस पर निर्भर हजारों लोगों के लिए उचित चिकित्सा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ही किया गया था. लेकिन इसका निर्माण कार्य पूरा हुए कई महीने बीत चुके हैं. फिर भी यह उद्घाटन का इंतजार कर रहा है. सूत्र बताते हैं कि बीते 6 महीने से यही स्थिति बनी हुई है. हालांकि , विम्सा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में 222 बिस्तर, 50 आईसीयू और 12 डायलिसिस मशीन उपलब्ध हैं, फिर भी बार-बार इसके उद्घाटन की डेट आगे बढ़ाई जा रही है. इस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के उद्घाटन का निर्णय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दो बार संबलपुर दौरे के मौके पर लिया गया था, पहली बार 22 मार्च को और फिर 21 अप्रैल को. लेकिन मंत्री का दौरा रद्द हो गया और इसलिए विम्सार सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चालू नहीं हो सका . हालांकि, इस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन विभिन्न कारणों से पहले दो बार रद्द किया जा चुका है. गौरतलब है कि जहां पश्चिम ओड़िशा सहित पड़ोसी राज्यों से मरीज इलाज के लिए भुवनेश्वर आते हैं, क्योंकि उन्हें उचित उपचार नहीं मिल पाता है एवं निजी चिकित्सा सुविधाओं में अनावश्यक खर्च उठाना पड़ता है. दूसरी ओर, वीआईपीपी मंत्री द्वारा विम्सार स्पेशलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन नहीं किए जाने के कारण अस्पताल में सभी नवीनतम चिकित्सा उपकरण मौजूद रहने के बावजूद बेहतर इलाज के लिए मरीजों को वंचित होना पड़ रहा है. इसी के मद्देनजर बुर्ला नगर( संबलपुर) कांग्रेस कमेटी जनता के साथ मिलकर आंदोलन करने के लिए सड़क पर आई है. इस आशय की जानकारी देते हुए संबलपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जयशंकर मिश्रा और बुर्ला नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता गिरिजा नायक ने कहा है कि राज्य सरकार ने वीवीपी मंत्री द्वारा विम्सार सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन नहीं कराया जाने से गरीब और असहाय मरीज स्वास्थ्य सेवा से वंचित हो रहे हैं. कांग्रेस नेता गिरिजा नायक ने कहा है कि अगर सात दिनों के भीतर इसका उद्घाटन नहीं किया जाता है, बिरला नगर कांग्रेस आम जनता के साथ मिलकर विम्सार प्रशासनिक अधिकारी के कार्यालय का घेराव करेगी और स्वास्थ्य सेवा से वंचित मरीजों के हित के लिए आंदोलन करेगी.