ये भारत है और मैं हिंदी बोलूंगी…

यहां नम्मा कर्नाटक” बनाम ” हमारी हिंदी” की लड़ाई छिड़ी हुई है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ग्राहक बार-बार महिला बैंक अधिकारी को कन्नड़ बोलने पर मजबूर कर रहा है.

बेंगलुरु/ हैदराबाद, 22 मई, 2025. बेंगलुरु ग्रामीण के चंदपुरा में एसबीआई बैंक की एक शाखा में उस वक्त बवाल मच गया जब भाषा को लेकर बहस ने जोर पकड़ लिया. मामला यूं था कि एक ग्राहक बार-बार शाखा प्रबंधक से कन्नड़ भाषा में बोलने की जिद कर रहा था… उसका कहना था कि ये कर्नाटक है, हिंदी नहीं चलेगी. ” लेकिन बैंक मैनेजर भी जैसे हिंदी का झंडा उठाकर आई थी. महिला बैंक कर्मचारी कह रही थी कि मैं भारत में रहती हूं, हिंदी मेरी राष्ट्रभाषा है, मैं तो हिंदी में ही बात करूंगी. ” बस फिर क्या था… ” नम्मा कर्नाटक” बनाम” हमारी हिंदी” की लड़ाई छिड़ गई. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ग्राहक बार-बार महिला बैंक कर्मचारियों को कन्नड़ बोलने पर मजबूर कर रहा है. लेकिन बैंक अधिकारी ने उसे उसी की टोन में जवाब देते हुए चुप करवा दिया.

कन्नड़ पहले देश बाद में, बोला ग्राहक

बार-बार बदतमीजी करने और क्षेत्रीय भाषा बोलने पर मजबूर करने के बाद महिला बैंक प्रबंधक ने कहा कि ये भारत है और मैं हिंदी ही बोलूंगी. जिसके जवाब में ग्राहक ने कहा कि कर्नाटक सबसे पहले है और आपको कन्नड़ ही बोलनी पड़ेगी. बहरहाल, काफी देर तक ये ड्रामा चलता रहा. जिसमें कन्नड़ और हिंदी को लेकर एक ही देश के लोग आपस में उलझ पड़े… शुरुआत कुछ ऐसे हुए… ग्राहक– 1 मिनट रुको, यह कर्नाटक है. बैंक प्रबंधक— आपने मुझे नौकरी नहीं दी है.

ग्राहक — यह कर्नाटक है मैडम.
बैंक प्रबंधक — तो? यह भारत है. ग्राहक— पहले कन्नड़, मैडम.
बैंक प्रबंधक— मैं आपसे कन्नड़ नहीं बोलूंगी. ग्राहक— तो आप कभी कन्नड़ में बात नहीं करेंगे?
बैंक प्रबंधक— नहीं, मैं हिंदी बोलूंगी. इस वीडियो को एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं, कई लोगों ने वीडियो लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा… इस देश में ये चल क्या रहा है. एक और यूजर ने लिखा… ये समझते क्या है खुद को.