खोखले भाषण देना बंद कीजिए…,’ राहुल गांधी का पीएम मोदी पर निशाना, पूछे तीन सवाल
हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह विशेष रिपोर्ट
राहुल गांधी ने गुरुवार शाम को एक्स पर एक पोस्ट किया, किसने उन्होंने कहा कि मोदी जी, खोखले भाषण देना बंद कीजिए और यह बताइए कि आतंकवाद पर आपने पाकिस्तान की बात पर भरोसा क्यों किया? साथ ही कहा कि क्या आपने भारत के सम्मान से समझौता कर लिया है ?
नई दिल्ली/ हैदराबाद, 23 मई, 2025. कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशान साधा है. राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी, खोखले भाषण देना बंद कीजिए. सिर्फ इतना बताइए कि आतंकवाद पर अपने पाकिस्तान की बात पर भरोसा क्यों किया ? बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते कल बीकानेर में कहा था कि मोदी का दिमाग ठंडा है लेकिन मेरे अंदर लहू गर्म बहता है. उन्होंने कहा कि मोदी की नसों में गर्म सिंदूर बह रहा है. गुरुवार दोपहर में भाषण के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि 22 अप्रैल के आतंकी हमले का बदला सेना ने 22 मिनट में लिया. पाकिस्तान और आतंकियों ने देख लिया कि जब सिंदूर बारूद बन जाता है तो क्या होता है. प्रधानमंत्री ने कहा कि जो सिंदूर मिटाने निकले थे उन्हें मिट्टी में मिलाया गया है. इसके बाद राहुल गांधी ने गुरुवार शाम को एक्स पर एक पोस्ट किया, इसमें उन्होंने लिखा कि मोदी जी, खोखले भाषण देना बंद कीजिए. इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी से तीन सवाल पूछे और लिखा कि आप सिर्फ इतना बताइए कि : आतंकवाद पर आपने पाकिस्तान की बात पर भरोसा क्यों किया? डोनाल्ड ट्रंप के सामने झुककर आपने भारत के हितों की कुर्बानी क्यों दी ? आपका खून सिर्फ कैमरों के सामने ही क्यों गरम होता है ? क्या आपने भारत के सम्मान से समझौता कर लिया है ? बता दें कि, प्रधानमंत्री मोदी ने बीकानेर में कहा कि गोलियां पहलगाम में चली थी, लेकिन गोलियों से 140 करोड़ देशवासियों का सीना छलनी हुआ था. हर देशवासी ने एकजुट संकल्प लिया था कि आतंकियों को मिट्टी में मिला देंगे. हमारी बहनों की मांग का सिंदूर उजाड़ा था. पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सेनाओं ने ऐसा चक्रव्यूह रचा कि पाकिस्तान को घुटने टेकने पड़े. 22 तारीख को हुए पहलगाम हमले के जवाब में 22 मिनट में आतंकियों के 9 सबसे बड़े ठिकानों को तबाह कर दिए. हम सब आतंकियों से बदला लेने के प्रण पर खड़े उतरे हैं.
