केसीआर भगवान, लेकिन… के. कविता का पत्र लीक होने से सियासी भूचाल, तेलंगाना में होगा खेला

हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की विशेष रिपोर्ट
तेलंगाना की राजनीति में केसीआर की बेटी के कविता की तरफ से लिखे गए पत्र के लीक होने से सियासी भूचाल आ गया है. पत्र में कविता ने पार्टी के भीतर की गुटबाजी और बीजेपी पर पर्याप्त हमला न करने को लेकर चिंता जताई. वहीं, बीजेपी ने इसे नाटक बताया है, जबकि कविता ने पत्र के लीक होने पर पार्टी के अंदरूनी गुप्तचरों पर सवाल उठाए हैं. किस घटना ने बीआरएस में जारी खींचतान को उजागर किया है
हैदराबाद, 24 मई, 2025. तेलंगाना की राजनीति में पत्र के कारण सियासी भूचाल आ गया है. ये पत्र लिखा भले ही किसी के लिए गया हो पर इसके वायरल होने के बाद तमाम तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं. भारत राष्ट्र समिति( बीआरएस ) पार्टी प्रमुख के. चंद्रशेखर राव ( केसीआर ) की बेटी के कविता ने अपने पत्र में पार्टी पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं . दूसरी तरफ बीजेपी ने इसे नाटक कहा है. इसके साथ ही के कविता ने पत्र के लीक होने पर इसे पार्टी के अंदरूनी गुटबाजी करार देते हुए चिंता व्यक्त की है . कविता ने पत्र में केसीआर पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वे ” राक्षसों ” घिरे हुऐ हैं. यही वजह है कि बीजेपी पर खुलकर हमला नहीं कर पा रहे हैं. के कविता ने इसके लिए खुद की पार्टी नेताओं की आलोचना की है . उन्होंने कहा है कि यह पत्र पार्टी यानी बीआरएस नेताओं और जनता से मिले फीडबैक के आधार पर लिखा गया था. पिता केसीआर को लिखे पत्र के वायरल होने पर कविता ने कहा, दो हफ्ते पहले मैंने के चंद्रशेखर राव को एक पत्र लिखा था. यह पूरी तरह पार्टी के अंदरूनी मामला था, लेकिन यह पत्र बाहर कैसे आया? इसके बारे में हम सभी को सोचा होगा.
